आलिया के बाद बिपाशा बसु को हाई हील्स पहने देख भड़के लोग, बोले- डॉक्टर इन्हें मना नहीं करते

    एक्ट्रेस बिपाशा बसु का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो हाई हील्स पहनने की वजह से ट्रोल हो गई हैं। 

    आलिया के बाद बिपाशा बसु को हाई हील्स पहने देख भड़के लोग, बोले- डॉक्टर इन्हें मना नहीं करते

    बॉलीवुड की इस वक्त दो एक्ट्रेसेस अपनी प्रेग्नेंस की लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक आलिया भट्ट और दूसरी बिपाशा बसु। दोनों इस वक्त अपने प्रेग्नेंस पीरियड को खूब एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन कई बार वो अपनी प्रेग्नेंस के दैरान ऐसी गलतियां कर बैठती है, जिसके चलते उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है। ऐसा ही कुछ बिपाशा बसु के साथ होता हुआ दिखाई दिया है। 

    दरअसल विरल भियानी ने एक वीडियो बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर से जुड़ा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस अपने पति के साथ पैपराजी के सामने पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस और उनके पति इस दौरान ब्लैक कलर का आउटफिट पहने हुए दिखाई देते हैं। एक्ट्रेस खुले बालों में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के लुक की जहां लोग तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग एक्ट्रेस को हाई हील्स पहनने को लेकर ट्रोल करते हुए नजर आए हैं। लोग इस बात को लेकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान एक्ट्रेस कैसे हाई हील्स पहन सकती है। जोकि ज्यादातर पहनने के लिए इस दौरान मना की जाती है। यहां देखिए बिपाशा बसु से जुड़ा हुआ वायरल वीडियो।

    बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये सब क्यों प्रेग्नेंसी के दौरान हाई हील्स पहनती है। आलिया भी ऐसे ही हील्स पहने हुए नजर आती हैं। इसके अलावा दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- प्रेग्नेंसी में इन लोगों को हील्स कैसे पहनने देते हैं डॉक्टर मना नहीं करते इनको। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में बिपाशा बसु के बेबी शॉवर को लेकर एक प्रोग्राम रखा गया था, जिसमें उनके करीब दोस्त शामिल होते हुए दिखाई दिए थे। इस दौरान एक्ट्रेस की खूबसूरत की हर कोई तारीफ करते हुए दिखाई दिया।

    Tags