अल्लू अर्जुन के बाद राम चरण को भी ऑफर हुई हॉलीवुड फिल्म? एक्टर बोले- नजर नहीं लगनी चाहिए...

    आरआरआर को ऑस्कर मिलने के बाद चमकी राम चरण की किस्मत, हॉलीवुड फिल्म में करेंगे काम?

    अल्लू अर्जुन के बाद राम चरण को भी ऑफर हुई हॉलीवुड फिल्म? एक्टर बोले- नजर नहीं लगनी चाहिए...

    राम चरण इन दिनों खूब छाए हुए हैं। पिछले दिनों एक्टर की फिल्म आरआरआर को नाटू नाटू गाने के लिए बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में ऑस्कर मिला। इसके बाद तो वो ग्लोबल लेवल पर छा गए हैं। एक्टर के पास अब इंडियन फिल्मों के साथ साथ हॉलीवुड फिल्मों के ऑफर भी आने लगे हैं। जैसे पिछले साल जब अल्लू अर्जुन न्यू यॉर्क की इंडियन डे पैरेड में शामिल हुए थे तो उसके बाद से ही ये खबर तेजी से फैली थी कि वो एक हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाले हैं।

    अब राम चरण से भी उनके हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर बात की गई। इंडिया टुडे कॉनक्लेव 2023 में उनसे पूछा गया कि क्या ये सच है कि वो हॉलीवुड फिल्म में काम करने वाले हैं। इस पर राम चरण ने कहा, ''मैं अभी कुछ नहीं कह सकता। अभी हम प्रोसेस में हैं। हम आने वाले समय में आपको बताएंगे। मेरी मां कहती हैं सबकी नजर नहीं लगनी चाहिए। हम सभी हर उस इंडस्ट्री में काम करना चाहते हैं जहां टैलेंट की कद्र होती है।''

    राम चरण से आगे टॉम क्रूज को लेकर बात हुई। उन्होंने कहा कि हां वो उनसे मिलना चाहते हैं। हो सकता है कि आगे चलकर राजामौली भी कोई टॉपगन मूवी बना दें।

    राम चरण ने अपने एक इंटरव्यू में ये भी बताया कि वो स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में काम करना चाहते हैं। उनसे जब विराट कोहली का नाम लिया गया तो वो झट से बोल पड़े कि हां ये सही रहेगा और वो उनके जैसे दिखते भी हैं।

    फिलहाल एक्टर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो RC15 में नजर आएंगे। इस फिल्म का फाइनल टाइटल अभी तय नहीं किया गया है। फिल्म में एक्टर के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। फिल्म से दोनों की एक झलक सामने आई थी। दोनों ने ब्लैक सूट पहना हुआ था। हालांकि बस ये ऑफिशियल अनाउंसमेंट के लिए था।

    Tags