केदारनाथ के बाद अक्षय कुमार ने जागेश्वर धाम में किए भोले बाबा के दर्शन, भक्ति में डूबे आए नजर

    एक्टर अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के जागेश्वर धाम में भगवान शिव के किए दर्शन। सोशल मीडिया पर फैंस के बीच शेयर की झलक।

    केदारनाथ के बाद अक्षय कुमार ने जागेश्वर धाम में किए भोले बाबा के दर्शन, भक्ति में डूबे आए नजर

    एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों मंदिरों के दर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस उनके इस नए अवतार को देख काफी ज्यादा हैरान होते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि उन्होंने पहले एक्टर का ऐसा रूप कभी नहीं देखा था। भगवान शिव के केदारनाथ में दर्शन करने के बाद एक्टर अक्षय कुमार आज बद्रीनाथ धाम दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। पहले तो एक्टर ने जागेश्वर धाम के दर्शन किए उसके बाद बद्रीनाथ धाम में माथा टेका। टाइट सिक्योरिटी के बाद एक्टर अक्षय कुमार ने भगवान के धामों के दर्शन किए। इससे जुड़ी एक्टर की तस्वीरें इस वक्त जंगल में लगी आग की तरह फैल रही है। 

    सबसे पहले एक्टर अक्षय कुमार रविवार के दिन सुबह अल्मोड़ा के फेमस जागेश्वर धाम पहुंचे थे। पूजा अर्चना करने के बाद एक्टर यहां पर महादेव के नाम का जयकारा भी लगाते हुए दिखाई दिए। उन्होंने इस दौरान गले में रुद्राक्ष की माला पहनी हुई थी और माथे पर चंदन लगाया हुआ था। तस्वीर में एक्टर मंदिर परिसर से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। जागेश्वर धाम में अद्भूत दर्शन करने के बदा अक्षय बद्रीनाथ धाम दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने अपने दर्शन से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखादेवभूमि उत्तराखंड में शूटिंग! श्री बद्रीनाथ धाम के रास्ते में। बिल्कुल अद्भुत, मेरे पास कोई शब्द नहीं है। जय ब्रदी विशाल।’

    एक्टर अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो इसमें कैप्सूल गिल, ओएमजी 2, बड़े मियां छोटे मियां, गोरखा और सोरारई पोटरु के हिंदी रीमेक जैसी फिल्में शामिल है। एक्टर अक्षय कुमार फिल्म सेल्फी में नजर आए थे। लेकिन इस फिल्म का जादू लोगों पर नहीं चल पाया था। इस फिल्म में एक्टर के साथ इमरान हाशमी नजर आए थे। दोनों ने फिल्म में कमाल का काम किया था।