किरण खेर के बाद अब पूजा भट्ट हुई कोरोना वायरस का शिकार, फैंस को दी ऐसे ये बड़ी जानकारी

    एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि वो कोरोना वायरस की चपेट में आ गई है। 

    किरण खेर के बाद अब पूजा भट्ट हुई कोरोना वायरस का शिकार, फैंस को दी ऐसे ये बड़ी जानकारी

    देश भर में एक बार फिर से कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्यों में इस केस से जुड़े मामले देखने को मिल रहे हैं। कोरोना वायरस के चपेट में कई सारे सितारे बॉलीवुड के अबतक आ चुके हैं। इस लिस्ट में अब आलिया भट्ट की बड़ी बहन और एक्ट्रेस पूजा भट्ट का नाम भी शामिल हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने फैंस को एक पोस्ट के जरिए दी है। 

    पूजा भट्ट ने अपने फैंस को ट्विटर पर ट्वीट शेयर करते हुए लिखा- , '3 साल बाद मैं पहली बार पॉजिटिव पाई गई हूं। आप सभी लोग मास्क पहन लें। कोरोना अभी भी आसपास है और पूर्ण वैक्सीनेशन के बावजूद आप तक पहुंच सकता है। उम्मीद है कि मैं जल्द ही अपने पैरों पर वापस आ जाऊंगी।' वैसे देखा जाए तो कोरोना की वैक्सीन लेने के बाद भी ये महामारी आम जनता के साथ-साथ सेलेब्स को भी अपने चपेट में ले रही है। आप भी यहां देखिए पूजा भट्ट का शेयर किया गया ट्वीट।

    इससे पहले एक्ट्रेस किरण खेर के कोरोना वायरस के चपेट में आने की खबर सामने आई थी। उन्होंने भी ट्वीट करते हुए लिखा था-, 'मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। इसलिए जो कोई भी मेरे संपर्क में आया है, वो कृपया अपना टेस्ट कराएं।'पूजा भट्ट की बात करें तो उनका जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने फिल्म डैडी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के डायरेक्टर एक्ट्रेस के पति महेश भट्ट थे। जिस वक्त उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत की थी उसकी उम्र 17 साल की थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने दिल है कि मानता नहीं, सड़क और जख्म जैसी हिट फिल्मों में भी काम किया। पूजा भट्ट आलिया की सौतेली बहन है। फिलहाल पूजा भट्ट किसी भी फिल्म में नजर नहीं आ रही हैं।

    Tags