'लाइगर' फ्लॉप होने के बाद विजय देवरकोंडा की इस फिल्म पर बंद हुआ काम, एक्टर के करियर को बड़ा झटका?

    पुरी जगन्नाथ और विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म जन गण मन पर अब काम नहीं होगा। इस फिल्म पर ताला गया है। क्या इसके पीछे का कारण फिल्म लाइगर है?

    'लाइगर' फ्लॉप होने के बाद विजय देवरकोंडा की इस फिल्म पर बंद हुआ काम, एक्टर के करियर को बड़ा झटका?

    विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म लाइगर फ्लॉप हो गई है और अब इसका असर उनकी आने वाली फिल्मों पर भी दिख सकता है। लाइगर को पुरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया था और करण जौहर इसके प्रोड्यूसर रहे। इस फिल्म के बाद पुरी जगन्नाथ और विजय देवरकोंडा अगली फिल्म जन मन गण में भी काम करने वाले थे। पुरी पहले इस फिल्म को पवन कल्याण और महेश बाबू जैसे एक्टर्स के साथ बनाने वाले थे। लेकिन आखिरकार उनकी बात विजय के साथ फाइनल हुई। 

    हालांकि अब इस फिल्म पर ताला लगता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक अब ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है और इस पर काम नहीं होगा। इसके पीछे का कारण बजट बताया जा रहा है। लेकिन इससे पहले जब लाइगर फ्लॉप हुई तो फैंस ने विजय को कहना शुरू कर दिया था कि वो पुरी जगन्नाथ के साथ काम न करें। क्योंकि उन्होंने ही लाइगर डायरेक्ट की थी। लोगों ने कहा कि पुरी ने विजय के पूरे टैलेंट का इस्तेमाल ही नहीं किया। जबकि वो कमाल के एक्टर हैं। तो क्या अब बजट वजह है या कुछ और।

    विजय देवरकोंडा की एक वीडियो हाल ही में सामने आई थी, इसमें वो लाइगर के लिए जबरदस्त ट्रेनिंग करते नजर आ रहे थे। इस पर लोगों ने एक बार फिर से लाइगर को ट्रोल किया। लोग कहने लगे कि फिल्म से बेहतर तो विजय की ये वीडियो है। ये भी कहा गया कि विजय लाइगर के फ्लॉप होने से काफी परेशान है। अब ये खबरें भी आ रही हैं कि एक्टर खुद से फिल्म के नुकसान के लिए 6 करोड़ रुपये देंगे। विजय ने खुद भी फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन किया था लेकिन फिल्म कमाल नहीं कर पाई।