सिद्धार्थ और कियारा के बाद बॉलीवुड का ये धांसू कपल भी अगले साल करेगा शादी!

    रुकुल प्रीत सिंह के बारे में कहा जा रहा है कि वो अगले साल जैकी भगनानी से शादी कर सकती हैं। इस मामले में उनके भाई ने भी रिएक्शन दिया है।

    सिद्धार्थ और कियारा के बाद बॉलीवुड का ये धांसू कपल भी अगले साल करेगा शादी!

    बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक कपल हैं जिनकी अभी शादी नहीं हुई है। हाल ही में ऋचा चड्डा और अली फजल ने शादी की है। अब खबर आई थी कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अगले साल शादी करेंगे। इस लिस्ट में एक और बॉलीवुड कपल का नाम शामिल हो गया है। ये और कोई नहीं बल्कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी हैं। दोनों फिलहाल रिलेशनशिप मे हैं और अब इसे आगे ले जाना चाहते हैं। दोनों शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। 

    ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''शादी 2023 में होगी और ये पक्का है। आखिर दोनो को एक दूसरे से इंतेहा प्यार है और दोनो शादी में विश्वास रखते हैं।'' फिलहाल शादी की तारीफ या महीना तय नहीं है। लेकिन दोनों के परिवारों ने शादी को लेकर बातें शुरू कर दी हैं। ये शादी एक ग्रैंड सेलिब्रेशन होने वाला है। जैकी के पिता वशू भगनानी शादी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। दोनों परिवारों के दोस्त और रिश्तेदार इस शादी में शामिल होंगे।

    शादी के बारे में रकुल के भाई अमन ने भी बात की है। उन्होंने ई टाइम्स से ही बात करते हुए कहा, ''रकुल ने जैकी भगनानी के कुछ प्रोजेक्ट्स में काम किया है। शादी जाहिर है जरूर होगी, लेकिन अभी तक कुछ भी ठोस नहीं है। जब वह शादी करने का फैसला करेंगी तो वो खुद इसका ऐलान करेंगी। अगर शादी हो रही होती तो मुझे पता होगा। शादी किसी रिलेशनशिप का क्लाईमैक्स है। जैकी भारतीय सिनेमा के शीर्ष निर्माताओं में से एक हैं और उनके दिमाग में बहुत सारे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट हैं, वास्तव में, दोनों बहुत व्यस्त लोग हैं। इसलिए, उनके अपने लक्ष्य हैं।"

    रुकुल और जैकी भगनानी ने पिछले साल ही अक्टूबर में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। दोनों ने एक प्यारी सी फोटो के साथ दुनिया को अपने प्यार के बारे में बताया था। फिलहाल रुकुल आपको आयुष्मान खुराना संग फिल्म डॉक्टर जी में नजर आने वाली है।

    Tags