ड्रग केस के बाद पहली बार पार्टी में शामिल हुए आर्यन खान, जान्हवी कपूर और अहान शेट्टी भी हुए स्पॉट

    इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले जान्हवी और अहान पार्टी में शामिल हुए और फिर बाद में आर्यन खान ने एंट्री की। ये दूसरी बार है जब आर्यन अपने ड्रग केस के बाद पब्लिकली स्पॉट किये गये हों। इससे पहले उन्हें आईपीएल ऑक्शन के इवेंट पर देखा गया था।

    ड्रग केस के बाद पहली बार पार्टी में शामिल हुए आर्यन खान, जान्हवी कपूर और अहान शेट्टी भी हुए स्पॉट

    ड्रग केस में फंसने के बाद आर्यन खान अब अपनी नार्मल लाइफ में वापसी कर रहे हैं। हाल में आर्यन आईपीएल के प्री ऑक्शन इवेंट में पहुंचे थे। इस खास इवेंट में एक्टर अहान शेट्टी और जान्हवी कपूर भी स्पॉट हुए। इन दिनों एक्टर्स ने पार्टी खूब एन्जॉय की। बॉलीवुड फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले जान्हवी और अहान पार्टी में शामिल हुए और फिर बाद में आर्यन खान ने एंट्री की। ये दूसरी बार है जब आर्यन अपने ड्रग केस के बाद पब्लिकली स्पॉट किये गये हों। इससे पहले उन्हें आईपीएल ऑक्शन के इवेंट पर देखा गया था।

    वीडियो में आर्यन को वाइट कलर की टीशर्ट और जीन्स में देखा जा सकता है। जान्हवी कपूर ने काले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। अहान ने भी लूज़ शर्ट के साथ अपना लुक पूरा किया हुआ था। एक्टर्स ने फोटोग्राफर को देख कर पोज़ भी दिए।

    बता दें, हाल में खबरें सामने आई थी कि आर्यन भी पिता के नक्शेकदम पर चल कर फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन कर रहे हैं। लेकिन वो बतौर एक्टर ओने करियर की शुरुआत नहीं कर रहे हैं। बल्कि वेब सीरीज के लिए लिखने का काम करेंगे। पिंकविला ने जानकारी दी थी कि आर्यन पिता के प्रोडक्शन रेड चिल्लीज एंटरटेनमेंट तले बनने वाली वेब सीरीज एक फैन पर आधारित होगी जिसकी कहानी आर्यन खान लिखेंगे। इस वेब सीरीज की कहानी को बिलाल सिद्धकी साथ में लिखेंगे। वहीं शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना के भी एक्टिंग में डेब्यू की खबर है। वो जोया अख्तर की नेटफ्लिक्स के साथ वेब सीरीज में नज़र आ सकती हैं। हालांकि, अभी तक इस खबर की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    Tags