ड्रग केस के बाद इवेंट, पार्टी में जाने से डरने लगे थे आर्यन खान, करण जौहर के समझाने पर हुए थे बर्थडे बैश में शामिल

    इस स्थति ने आर्यन को इस तरह डरा दिया था कि वो किसी बड़ी गेदरिंग में शामिल होने से डरने लगे थे। हाल में आर्यन को करण जौहर के 50 वें बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया था। अब बताया जा रहा है यहां आर्यन सिर्फ करण और गौरी खान के कहने पर पहुंचे थे।

    ड्रग केस के बाद इवेंट, पार्टी में जाने से डरने लगे थे आर्यन खान, करण जौहर के समझाने पर हुए थे बर्थडे बैश में शामिल

    शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान की क्रूज ड्रग केस में NCB की तरफ से क्लीन चिट मिल गई है। लेकिन ये आधा साल खान परिवार और खुद आर्यन के लिए किसी बड़े सदमे जैसा रहा। जमानत के बाद उन्हें हर शुकवार हाजिरी के लिए पुलिस स्टेशन जाना होता था। इस स्थति ने आर्यन को इस तरह डरा दिया था कि वो किसी बड़ी गेदरिंग में शामिल होने से डरने लगे थे। हाल में आर्यन को करण जौहर के 50 वें बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया था। अब बताया जा रहा है यहां आर्यन सिर्फ करण और गौरी खान के कहने पर पहुंचे थे।

    आर्यन ने बाकी स्टार्स इ तरह ग्रैंड एंट्री नहीं ली। वो चुपके से पार्टी का हिस्सा बने। दरअसल, पिछले साल 3 अक्टूबर 2021 को मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज़ पर हुई छापेमारी में आर्यन को ड्रग केस में गिरफ्तार किया गया था। ये मामला इतना बड़ा कि उन्हें 25 दिन से अधिक समय जेल में बिताने पड़े। जमानत के बाद भी जब रिहा हुए तो हर शुक्रवार उन्हें पुलिस स्टेशन अर्जी लगाने जाना पड़ता था। ऐसे हालातों में आर्यन पार्टी, ऐसी गेदरिंग से दूर भागने लगे थे। करण जौहर के बर्थडे बैश में भी वो सिर्फ इसलिए नहीं जाना चाहते थे। लेकिन माँ के समझाने और खुद करण के कहने के बाद आर्यन इस पार्टी में पहुंचे। उन्होंने ब्लैक कोट पेंट पहना हुआ था।

    वहीं करीब आधे साल बाद NCB को आर्यन के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। उन्होंने कोट के सामने जो चार्जशीट पेश की उसमें स्टारकिड का नाम नहीं था। बताया गया सबूतों के आभाव में उन्हें से मामले में क्लीन चिट दी गई। आज आर्यन और उनके परिवार के लिए बड़ी खबर आई है जिससे सभी को राहत जरुर मिली होगी। उम्मीद है आर्यन इस आधे साल को भूल कर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ेंगे।

    Tags