आराध्या के बर्थडे पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने लुटाया प्यार, फैंस को भी कर दिया इमोशनल

    ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेटी आराध्या को जन्मदिन की बधाई दी है। 

    आराध्या के बर्थडे पर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने लुटाया प्यार, फैंस को भी कर दिया इमोशनल

    सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज आराध्या बच्चन अपना जन्मदिन मना रही हैं। आज आराध्या बच्चन 12 साल की हो गई हैं। बीती रात से ही फैंस आराध्या बच्चन को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। ऐसे में भला आराध्या बच्चन के माता पिता कैसे पीछे रह सकते हैं। कुछ समय पहले ही आराध्या बच्चन के मम्मी पापा यानी ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के जरिए ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने आराध्या को बर्थडे विश किया है। 

    ऐश्वर्या राय ने लिखा, आई लव यू इनफिनिटी, अनकंडीशनली फॉरेवर...। मैं आपसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं आराध्या...। आप मेरी जिंदगी का प्यार हो। मैं तुम्हारे लिए ही सांस लेती हूं। तुम मेरी जान हो। बारहवां जन्मदिन तुमको मुबारक हो। भगवान तुमको हमेशा खुश रखे। मेरे साथ रहने के लिए शुक्रिया...। तुम्हारा प्यार मेरे लिए बहुत कीमती है। मैं तुमको बहुत ज्यादा प्यार करती हूं। मेरी बेटी दुनिया में बेस्ट है। वहीं अभिषेक बच्चन ने भी आराध्या की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। 

    इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन अपनी बेटी को गोद में खिलाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिषेक बच्चन ने लिखा, मेरी लिटिल प्रिंसेज हैप्पी बर्थडे...। पापा आपसे सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। इन दोनों पोस्ट को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दोनों ने ही सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेटी आराध्या के जन्मदिन को खास बना दिया है। 

    गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया पर खास एक्टिव नहीं रहती हैं। हालांकि ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया पर अपनी बेटी को बर्थडे विश करना नहीं भूलतीं। ऐश्वर्या राय अपना सारा समय बेटी आराध्या के साथ ही बिताना पसंद करती हैं। एक बार फिर से अपनी बेटी पर प्यार लुटाकर ऐश्वर्या राय ने साबित कर दिया है कि वो आराध्या को कितना प्यार करती हैं। 

    Tags