अजय देवगन ने अथिया शेट्टी की शादी को लेकर सुनील शेट्टी के लिए शेयर किया पोस्ट, अन्ना की खुशी में हुए शामिल

    एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी आज भारतीय खिलाड़ी के एल राहुल के साथ शादी करने जा रही हैं। इस खास मौके पर सुनील शेट्टी के सबसे अच्छे दोस्त अजय देवगन ने उनके नाम एक पोस्ट शेयर किया है। 

    अजय देवगन ने अथिया शेट्टी की शादी को लेकर सुनील शेट्टी के लिए शेयर किया पोस्ट, अन्ना की खुशी में हुए शामिल

     आज बॉलीवुड के दीवानों के लिए बेहद ही खास दिन है। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी आज इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी के एल राहुल के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। हर तरफ इस शादी की धूम मचने वाली है। इन सबके बीच सुनील शेट्टी के सबसे अच्छे दोस्त और एक्टर अजय देवगन ने उन्हें बेटी की शादी की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने इस खास दिन को लेकर खुशी जताई है। साथ ही सचे दोस्त होने की भी झलक फैंस को दिखाई है। 

    दरअसल अजय देवगन ने सुनील शेट्टी को बेटी अथिया की शादी की बधाई देते हुए एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में अथिया और के एल राहुल एक साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा- मेरे प्रिय दोस्त सुनील शेट्टी और मेना शेट्टी को बधाई क्योंकि उनकी बेटी अथिया शेट्टी के.एल. राहुल से शादी रचाने जा रही हैं। कपल को मेरी तरफ से सुखद शादीशुदा लाइफ की शुभकामनाएं। और अन्ना इस मौके पर आपके लिए स्पेशल शाउट-आउट- अजय।' अजय देवगन के इस पोस्ट से एक चीज तो साफ होती है कि एक्टर अपने दोस्त के इस खास दिन को लेकर बेहद ही ज्यादा खुश हैं। 

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 22 जनवरी के दिन के एल राहुल और अथिया शेट्टी की संगीत सेरेमनी का फंक्शन रखा गया था। खंडाला वाले फार्महाउस में इस सेरेमनी का आयोजन किया गया था। आज ये कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। ऐसे में फैंस दोनों की शादी से जुड़ी हर अपडेट को लेकर एक्साइडेट हैं। वहीं, इन सबसे पहले सुनील शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने पपराजियों से इस बात का वादा किया है कि वो अपने पूरे परिवार के साथ शादी के बाद सामने आएंगे। 

    Tags