रकुल प्रीत की शादी में जमकर नाचे अक्षय कुमार-जैकी श्रॉफ, दुल्हे जैकी के लिए बाराती बने आए नजर

    एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी में एक्टर अक्षय कुमार और जैकी भगनानी जमकर मजे करते हुए दिखाई दिए हैं। 

    <p>अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ</p>

    अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ

    बॉलीवुड के फेमस कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी बेहद ही धूमधाम के साथ हुई थी। गोवा में इस कपल ने सात फेरे लिए थे। हर कोई उनकी जोड़ी देखकर इंप्रेस होता हुआ नजर आया। कपल की शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल होते हुए दिखाई दिए थे। इस लिस्ट में एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का नाम भी शामिल है। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो रकुल और जैकी की शादी में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस को दोनों का वीडियो काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। 

    दरअसल एक्टर अक्षय कुमार और जैकी भगनानी एक्टर जैकी भगनानी की बारात भी जमकर ठुमके लगाते हुए दिखाई दिए। वीडियो में पहले दोनों स्टार्स जैकी को बधाई देते हुए नजर आते हैं और उसके बाद बारातियों के साथ नाचने लगते हैं। वीडियो में दोनों स्टार्स को देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा। आप भी यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का वी़डियो। 

    बड़े मियां छोटे मियां के चलते छाए एक्टर्स

    दोनों स्टार्स इसीलिए भी सात आए थे क्योंकि इन दिनों वो अपनी फिल्म बडे़ मियां छोटे मियां को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में ये दोनों स्टार्स जमकर मस्ती और एक्शन करते हुए नजर आएंगे। पहली बार होगा जब ये दोनों स्टार्स किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हो। रकुल औऱ जैकी भगनानी की शादी में कई सितारे एक साथ एक ही छत के नीचे नजर आए। यहां तक की शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने तो कपल की संगीत सेरेमनी में जमकर डांस करने का काम किया है। फैंस उनके स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों के दीवाने हो गए। इसके अलावा रकुल प्रीत सिंह ने जो अपनी शादी की तस्वीरें ेयर की थी वो सही में तारीफ के काबिल थी। 

    Tags