अक्षय कुमार के वीडियो पर फैंस ने किया मज़ेदार कमेंट, कहा खिलाड़ी कुमार की तरह अब तो बकरियां भी स्टंट करने लगी

    अब एक्टर ने एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय बकरियों को घास खिलाते दिख रहे हैं।

    अक्षय कुमार के वीडियो पर फैंस ने किया मज़ेदार कमेंट, कहा खिलाड़ी कुमार की तरह अब तो बकरियां भी स्टंट करने लगी

    बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर अपने फैंस को अपनी जिंदगी से जुड़ी हर अपडेट देते रहते हैं। हाल में अक्षय में बेटी के साथ गाय को चारा खिलाने का वीडियो शेयर किया था जिसे फैंस ने खूब शेयर किया था। अब एक्टर ने एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय बकरियों को घास खिलाते दिख रहे हैं। 

    वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, 'छोटी छोटी चीजों में बड़ी खुशियां मिल रही हैं। ऊपर वाले से हम इससे ज्यादा क्या मांग सकते हैं। हे भगवान, हर दिन के लिए शुक्रिया, जो हम प्रकृति के साथ बिता रहे हैं।'

    अक्षय के इस काम की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं कुछ ने एक्टर की टांग खिंचाई भी कर दी है। एक यूजर ने लिखा-‘आप को तो बकरे भी जानते हैं, क्या आप कपिल शर्मा सही प्रेसेंट की तरह यहां भी हर महीने जाते हो क्या? वहीं दूसरे ने लिखा खिलाड़ी कुमार को देख कर बकरियां भी खिलाड़ी हो गई, स्टंट करने लगी।’

    इससे पहले अक्षय बेटी नितारा के साथ गाय को चारा खिलाने भी गए थे। एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था-'मिट्टी की ख़ुशबू, गाय को चारा देना, पेड़ों की ठंडी हवाएं। एक अलग ही ख़ुशी है, अपने बच्चे को यह सब महसूस करवाने में। अब बस कल उसे जंगल में टाइगर भी दिख जाए तो सोने पे सुहागा। बेहद खूबसूरत रणथंभौर नेशनल पार्क में वक्त बिताया। ऐसी बेहतरीन जगहों के लिए ईश्वर का हर दिन शुक्रिया।'

    वर्कफ्रंट की बात करें तो ये साल अक्षय कुमार के नाम रहने वाला है। आने वाले समय में खिलाड़ी कुमार पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, गोरखा, ओएमजी 2, सेल्फी, रक्षा बंधन, मिशन सिंड्रेला और राम सेतु जैसी शानदार फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। एक्टर को इन बड़े प्रोजेक्ट में देखने का इंतजार हो रहा है।

    Tags