मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट, हॉस्पिटल से शेयर की अल्ट्रासाउंड की तस्वीर

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मम्मी पापा बनने वाले हैं। एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर गुड न्यूज दी है। उन्होंने अस्पताल से अल्ट्रासाउंड कराते हुए फोटो शेयर की है।

    मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट, हॉस्पिटल से शेयर की अल्ट्रासाउंड की तस्वीर

    आलिया भट्ट और रणबीर सिंह बॉलीवुड के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों शादी के बाद पहली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। कपल्स को एक साथ देखकर फैंस काफी खुश रहते हैं। शादी के बाद ऐसा लग रहा है कि दोनों जल्द ही खुशखबरी देने वाले हैं। आलिया भट्ट ने अस्पताल से एक फोटो शेयर की है। फोटो में वो अस्पताल में रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं। वो वहां अल्ट्रासाउंड करवा रही हैं। लेकिन उन्होंने जो कैप्शन में लिखा है। उसे देखकर तो फैंस खुशी से झूम उठेंगे। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा है, ''हमारा बेबी... जल्द ही आ रहा है।''

    इस खुशखबरी के बाद फैंस तो फैंस, स्टार्स भी कपल को बधाई दे रहे हैं। करण जौहर, रकुल प्रीत सिंह, परिणीति चोपड़ा, टाइगर श्रॉफ, प्रियंका चोपड़ा और मलाइका अरोड़ा समेत तमाम स्टार्स ने बधाइयों का तांता लगा दिया है। इसके अलावा रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने भी कपल को बधाई दी है।

    दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट फिल्म डार्लिंग्स में नजर आएंगी। इसकी शूटिंग उन्होंने काफी हद तक कर ली है। वो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह संग नजर आएंगी। इसके अलावा वो फरहान अख्तर की डायरेक्शन में बनने जा रही फिल्म जी ले जरा में भी होंगी। लेकिन फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है। क्योंकि प्रियंका, कैटरीना और आलिया तीनो की एक साथ डेट्स नहीं मिल रही थीं 

    Tags