ब्रह्मास्त्र को हिट कराने के लिए आधी-आधी रात तक काम रहे हैं आलिया और रणबीर, हिट होगी फिल्म?

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आधी-आधी रात तक काम कर रहे हैं। दोनों मिलकर फिल्म ब्रह्मास्त्र को हिट कराने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी में भी काम में जुटी हैं।

    ब्रह्मास्त्र को हिट कराने के लिए आधी-आधी रात तक काम रहे हैं आलिया और रणबीर, हिट होगी फिल्म?

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार साथ में फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। दोनों मिलकर इस फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। चूंकि बॉक्स ऑफिस का हाल ठीक नही हैं इसलिए प्रमोशन में एक्टर्स कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। रणबीर और आलिया बुधवार को देर रात एक रिकॉर्डिंग स्टूडियों के बाहर स्पॉट हुए। रणबीर के चेहरे पर साफ थकान देखी जा सकती थी। आलिया ने इस दौरान गाड़ी में बैठी दिखीं। आलिया भले ही प्रेग्नेंट हैं लेकिन वो लगातार काम रही हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि वो जब तक फिट फील करेंगे तब तक काम करती रहेंगी। प्रेग्नेंसी के बाद अकटलें लगने लग गई थीं कि अब आलिया क्या कुछ महीने के रेस्ट पर चली जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया का पूरा साथ दे रहे हैं। वो अपने काम के साथ साथ अपनी पत्नी का भी पूरा ख्याल रख रहे हैं। लेकिन आलिया भी भरपूर रणबीर का साथ दे रही हैं। दोनों के लिए फिल्म ब्रह्मास्त्र काफी अहम है। कोरोना की वजह से ये फिल्म करीब ढाई साल पहले ही लेट है। ऐसे में फिल्म से उम्मीदें तो बढ़ी ही हैं।

    रणबीर और आलिया के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय अहम रोल मे हैं। इनके अलावा माना जा रहा है कि शाहरु खान और दीपिका पादुकोण भी कैमियो करेंगे।

    रणबीर और आलिया आने वाले टाइम में अलग अलग फिल्मों में भी नजर आएंगे। रणबीर कपूर की बात करें तो एक्टर फिल्म एनिमल में होंगे। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल मे हैं। इनके अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर का भी अहम रोल है। एक्टर लव रंजन की एक फिल्म शूट कर रहे हैं। इसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल मे हैं।

    वहीं बात करें आलिया भट्ट की तो वो रणवीर सिंह के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में होंगी। वहीं उन्होंने अपनी हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की भी शूटिंग पूरी कर ली है। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में गेल गैडोट लीड रोल मे होंगी।

    Tags