रणबीर कपूर संग आलिया भट्ट ने रोमांटिक अंदाज में मनाया क्रिसमस, फैंस को आई राहा की याद

    आलिया भट्ट ने अपनी क्रिसमस सेलिब्रेशन से जुड़ी कुछ तस्वीरें फैंस के बीच शेयर की है, जिसमें वो रणबीर कपूर औऱ अपनी फैमिली के साथ त्योहार का जश्न मनाते हुए नजर आई हैं। 

    रणबीर कपूर संग आलिया भट्ट ने रोमांटिक अंदाज में मनाया क्रिसमस, फैंस को आई राहा की याद

    25 दिसंबर के दिन दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार बेहद ही धूमधाम के साथ मनाया गया था। आम लोगों के साथ-साथ कई सेलेब्स भी ये त्योहार सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दिए। कई सेलेब्स ने अपने त्योहार से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो फैंस के बीच शेयर किए। उन्हीं में से एक रहे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर। दोनों की क्रिसतमस सेलिब्रेट करते हुए की कई प्यारी सी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसके अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने फैमिली के साथ ये त्योहार कैसे मनाया इसकी झलक उन तस्वीरों में सामने आई है। 

    एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने जो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, उसमें से पहली तस्वीर रणबीर कपूर के साथ उनकी बहुत खास है। तस्वीर में रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, बाकी जो तस्वीरें सामने आई है उसमें आलिया भट्ट अपनी सास नीतू कपूर और मां सोनी राजदान के साथ वक्त बिताते हुए नजर आई हैं। साथ ही उन्हें कंपनी देने का काम रणधीर कपूर और करिश्मा कपूर जैसे कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं। तस्वीर में रणबीर कपूर का लुक काफी बदला-बदला दिखाई दिया है। एक्टर को लंबी दाड़ी में देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। आप भी यहां देखिए आलिया भट्ट द्वारा शेयर की गई तस्वीरें। 

    आलिया भट्ट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं फैंस

    आलिया भट्ट ने इस सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- यह साल का सबसे अच्छा वक्त है, दुनिया के सबसे अच्छे लोगों के साथ। मेरे परिवार की तरफ से आपके परिवार को मैरी क्रिसमस। कई फैंस आलिया भट्ट की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आलिया भट्ट को मेकअप की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लोग चाहे कुछ भी कहें लेकिन ये बॉलीवुड के सबसे पावरफुल कपल हैं। वहीं, कुछ लोग इस कपल की बेटी राहा की तस्वीर देखना चाहते थे।

    Tags