प्रेग्नेंट आलिया हसबैंड रणबीर के साथ 'केसरिया' सॉन्ग सुनकर एन्जॉय कर रही हैं बारिश, वीडियो

    इस वीडियो में मुंबई की बारिश को एन्जॉय करते हुए फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के डायरेक्टर अयान मुखर्जी, रणबीर और खुद आलिया गाने को गुनगुना रहे हैं। आलिया ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक्टर्स के घर से बाहर मुंबई के बारिश वाले मौसम, हवा को साफ देखा जा सकता है। अगले सीन में अयान नज़र आते हैं। वहीं आलिया के बगल में रणबीर आंख बंद कर गाना गुनगुना रहे हैं। देखिये ये वीडियो-

    प्रेग्नेंट आलिया हसबैंड रणबीर के साथ 'केसरिया' सॉन्ग सुनकर एन्जॉय कर रही हैं बारिश, वीडियो

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द अपनी पहली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नज़र आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही सामने आ चुका है जो शानदार रहा। वहीं फिल्म का गाना ‘केसरिया’ का रिलीज़ हो रहा है। ये गाने का वीडियो वर्जन होगा। इस गाने की पहली झलक एक्टर पहले शेयर कर चुके हैं। अब पूरे गाने का इंतजार हो रहा है। ऐसे में आलिया ने एक नया वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है। इस वीडियो में मुंबई की बारिश को एन्जॉय करते हुए फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के डायरेक्टर अयान मुखर्जी, रणबीर और खुद आलिया गाने को गुनगुना रहे हैं। आलिया ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक्टर्स के घर से बाहर मुंबई के बारिश वाले मौसम, हवा को साफ देखा जा सकता है। अगले सीन में अयान नज़र आते हैं। वहीं आलिया के बगल में रणबीर आंख बंद कर गाना गुनगुना रहे हैं। देखिये ये वीडियो-

    वैसे ये साल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए बेहद खास होने वाला है। इस साल अप्रैल में दोनों ने शादी की। अब जल्द मम्मी पापा बनने वाले हैं। हाल में एक्ट्रेस ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। घर में खुशियों के आने से दोनों ही परिवार में जश्न का माहौल है।

    वर्क फ्रंट कीबात करें तो आलिया भट्ट इस साल फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में नजर आई थीं। फिल्म को ऑडियंस से अच्छा रिस्पोंस मिला। अब जल्द वो रणबीर के साथ ब्रह्मास्त्र में नज़र आयेंगी। वहीं रणबीर कपूर करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। एक्टर जल्द फिल्म शमशेरा में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म पर लंबे समय से काम हो रहा था। पहले फिल्म का 2019 में रिलीज़ होना तय हुआ था। लेकिन बाद में देरी और फिर कोरोना की मार के बाद ये फिल्म 22 जुलाई को रिलीज़ हो रही है। फिल्म में संजय दत्त और वाणी कपूर जैसे एक्टर्स अहम रोल में नज़र आने वाले हैं। फिल्म की कहानी 1800 पर बेस्ड है जहां दरोगा शुद्ध सिंह यानी संजय दत्त का आतंक है। वहां डकैत शमशेरा लोगों का मसीहा बनकर आता है। फिल्म में रणबीर का लुक शानदार है। फिल्म को करण मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है और प्रोड्यूसर हैं आदित्य चोपड़ा।

    Tags