आलिया भट्ट की गोद भराई से सामने आई पहली तस्वीर, बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा-बहन शाहीन ने मचाया धमाल

    आलिया भट्ट अपनी गोद भराई में कैसे लग रही हैं इसकी पहली झलक सामने आ गई है। उनकी बेस्ट फ्रेंड ने उनके साथ की एक तस्वीर फैंस के बीच शेयर की है। 

    <p>आलिया भट्ट की गोद भराई</p>

    आलिया भट्ट की गोद भराई

    आलिया भट्ट की गोद भराई आज (5 अक्टूबर) उनके बांद्रा में मौजूद घर पर हो रही है। जल्द ही मां बनने वाली आलिया भट्ट के साथ जश्न मनाने के लिए मेहमानों का आना शुरू हो गया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने पहले बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं। इस वक्त एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी के सितारे ट्राइमेस्टर पर चल रही हैं। 

     आलिया भट्ट अपने इस खास पल के दौरान कैसी लग रही है इसकी झलक भी सामने आई है। आलिया भट्ट ने येलो कलर का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें वो बहुत प्यारी लग रही हैं। आलिया भट्ट की तस्वीर उनकी सबसे अच्छी दोस्त आकांक्षा रंजन ने शेयर की है।

    वहीं, आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट उनकी गोद भराई में सबसे पहले पहुंचने वाले मेहमानों में से एक थीं। शाहीन भट्ट के इस खास मौके पर आउटफिट की बात करें तो वो डार्क पिंक कलर का ट्रेडिशनल ड्रेस पहने हुए दिखाई दीं। यहां देखिए शाहीन भट्ट से जुड़ी हुई तस्वीर। 

    जल्द ही दादी बनने वाली नीतू कपूर अपनी कार से पैपराजी को देखकर मुस्कुराती हुई दिखाई दीं। गाड़ी में नीत कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और नातिन समायरा के साथ पहुंची थीं। जग जुग जियो की एक्ट्रेस नीतू कपूर इस खास मौके पर ग्रीन और पिंक कलर के ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आईं। एक्ट्रेस इसमें प्यारी लग रही थीं। इसके अलावा रिद्धिमा लाइट पिंक कलर का आउटफिट पहने नजर आईं। नीत कपूर और रिद्धिमा के वीडियो पर डालिए एक नजर। 

    इसके अलावा रीमा जैन और दिवंगत शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी कपूर आलिया भट्ट को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इसके अलावा आलिया की मां सोनी राजदान, करिश्मा कपूर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर और करीबी दोस्त अयान मुखर्जी भी इस मौके पर शामिल होने के लिए ब्रांदा में मौजूद घर पर पहुंचे। यहां देखिए उससे जुड़ी झलक। 

    पहले यह खबर सामने आई थी कि गोद भराई को होस्ट करने का काम आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान और सास नीतू कपूर कर रही हैं। ऐसी खबरें थीं कि कपूर खानदान के बहुत से पुरुष सदस्य गोद भराई का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में ये सवाल उठाता है कि क्या जल्द ही पिता बनने वाले रणबीर कपूर इसे मिस करेंगे। 

    आलिया भट्ट अपने इस खास पल के दौरान कैसी लग रही है इसकी झलक भी सामने आई है। आलिया भट्ट ने येलो कलर का ट्रेडिशनल आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें वो बहुत प्यारी लग रही हैं। आलिया भट्ट की तस्वीर उनकी सबसे अच्छी दोस्त आकांक्षा रंजन ने शेयर की है।

    Tags