लड़ाई के मामले में काफी गुस्से वाली है आलिया भट्ट! रणबीर कपूर ने बताया कैसे वकील की तरह करती हैं बर्ताव

    रणबीर कपूर हाल ही में इस बात का खुलासा करते हुए दिखाई दिए हैं कि जब उनकी और आलिया की लड़ाई होती है तो कौन कैसे बर्ताव करता है।

    <p>&nbsp;रणबीर कपूर&nbsp;</p>

    &nbsp;रणबीर कपूर&nbsp;

    एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसके अलावा भी रणबीर कपूर किसी और वजह के चलते चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में रणबीर कपूर अपनी बहन करीना कपूर के शो चैट शो वाट वूमन वांट में पहुंचे थे। जहां पर वो कई सारी चीजों का खुलासा करते हुए दिखाई दिए। उन्हीं में से एक खुलासा उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि जब आलिया भट्ट से उनकी लड़ाई होती है तो वो क्या करते हैं?

    एक्टर रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से अपनी लड़ाई के बारे में बात रखते हुए कहा,' अगर हमारी लड़ाई होती है तो मैं अपना स्पेस ले लेता हूं। आलिया ऐसी है जैसे वो वकील है... जब तक अपना पॉइंट क्लियर नहीं कर देती पीछा ही नहीं छोड़ती। मैं वो इंसान हूं जिसमें कोई ईगो नहीं है। ना ही सेल्फी रिस्पेक्ट है। मैं सॉरी कहने में खुश हूं। भले ही मैं सही हूं या फिर गलत। मुझे स्पेस का कॉन्सेप्ट पसंद है।' रणबीर आगे कहते हैं, 'जब भी एक कपल की लड़ाई होती है तो कभी-कभी आप एक-दूसरे को दुख पहुंचाने के लए कुछ कह देते हैं, लेकिन असल में वैसा मानते या सोचते नहीं है। लेकिन दूसरे को लगता है कि आप यही सोचते हैं तो वो इंसान उन्हीं 3 से 4 शब्दों को लेकर बैठ जाता है। फिर आपको सफाई देने पड़ती है।'

    वैसे आलिया भट्ट के बारे में एक्टर रणबीर कपूर खुलकर अपनी बात रखते हुए दिखाई देते हैं। वो अपनी बात किसी भी तरह से नहीं छुपाते हैं। इससे पहले वो आलिया की बाथरूम हैबिट्स के बारे में बता चुके हैं। लेकिन हम सब एक बात तो जरूर कह सकते हैं कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने फैंस का दिल जीतने में किसी भी तरह से पीछे नहीं हटते हैं।

    Tags