आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी से टूटा फैंस का दिल, मजेदार मीम्स शेयर करके बयां किया हाले-दिल

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की चर्चा इस वक्त जोरों पर है। ऐसे में जहां कुछ फैंस उनकी शादी से खुश होते दिखाई दिए हैं। तो कुछ का दिल टूटता हुआ नजर आया है। यहां देखिए स्टार्स की शादी से जुड़े मजेदार मीम्स।

    <p>आलिया भट्ट-रणबीर कपूर और शहनाज गिल से जुड़ा मीम</p>

    आलिया भट्ट-रणबीर कपूर और शहनाज गिल से जुड़ा मीम

    आज रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 14 अप्रैल के दिन शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सभी की निगाहें सिर्फ इसी शादी पर टिकी हुई है। ऐसा इसीलिए क्योंकि काफी लंबे समय से दोनों की शादी की चर्चा चल रही थी। ऐसे मौके पर जहां कुछ लोग कपल की शादी को लेकर मीम्स के जरिए उन्हें बधाई संदेश देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर आलिया-रणबीर को अपना क्रश मानने वाले फैंस का दिल टूटता हुआ नजर आया है। आइए जानते हैं किस तरह से फैंस खुशी और गम दोनों रणबीर और आलिया की शादी को लेकर जाहिर कर रहे हैं।

    एक्टर रणबीर कपूर की फीमेल फैंस का दिल उनकी शादी की खबरों ने तोड़ दिया है। शहनाज गिल का सहारा लेते हुए एक फैन ने अपनी भावनाएं कुछ इस तरह से व्यक्त की है, उसे देखकर आप अपनी हंंसी नहीं रोक पाएंगे। वहीं, एक फैंन ने तो केंद्रीय मंत्री अमित शाह के लोकप्रिय बयान का इस्तेमाल करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अमित शाह की तस्वीर के साथ लिखा है- हम जान दे देंगे इसके लिए आप क्या बात कर रहे हो।

    शहनाज गिल

    इसके अलावा एक फैन ने तो मीम के जरिए ये बताया कि आज रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर के बाहर किस तरह से भारतीय मीडिया से जुड़े लोग खड़े रहने वाले हैं। इतना ही नहीं फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची जैसे फैशन हाउस को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने हेरा फेरी का एक सीन शेयर किया है, जिसमें अक्षय कुमार पैसा ही पैसा कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स से ये जानकारी सामने आई है कि रणबीर और आलिया की बारात कृष्णा राज बंगले से निकलेगी जोकि रणबीर और आलिया का नया घर है। सभी लोग फिर नाचते-गाते हुए वास्तु पहुंचेंगे जहां दोनों की शादी होने वाली है। इन सबके अलावा एक्टर अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए रणबीर और आलिया को शादी की बधाईयां दी है। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र के रोमांटिक गाने केसरिया का टीजर वीडियो शेयर किया है। जोकि रणबीर और आलिया पर फिल्माया गया है।

    Tags