आलिया भट्ट ने किया बेटी के नाम का खुलासा, नहीं निकला ऋषि कपूर से कोई कनेक्शन

    अब आज आलिया ने अपने फैंस को और इंतजार न करवाते हुए बेटी के नाम का एलान कर दिया है। कपूर परिवार में आई इस नई सदस्य का नाम राहा है। खास बात ये है कि इस नाम को दादी नीतू कपूर ने पसंद किया है। आलिया ने राहा का मतलब दुनिया के साथ साझा किया है।

    आलिया भट्ट ने किया बेटी के नाम का खुलासा, नहीं निकला ऋषि कपूर से कोई कनेक्शन

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल में एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बने थे। बेटी के जन्म के बाद से फैंस कपूर परिवार में शामिल हुई इस नन्हीं राजकुमारी का नाम जानना चाहते थे। अब आज आलिया ने अपने फैंस को और इंतजार न करवाते हुए बेटी के नाम का एलान कर दिया है। कपूर परिवार में आई इस नई सदस्य का नाम राहा है। खास बात ये है कि इस नाम को दादी नीतू कपूर ने पसंद किया है। आलिया ने राहा का मतलब दुनिया के साथ साझा किया है।

    आलिया ने एक तस्वीर शेयर की है सामने एक नन्हीं ड्रेस टंगी देखी जा सकती है। इस ड्रेस पर लिखा है राहा। इस पोस्ट को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा-‘ये नाम राहा (जो कि उसकी समझदार और आश्चर्यजनक दादी ने चूज किया है) के बहुत सारे सुंदर से मतलब हैं। राहा का असल में मतलब दिव्य पथ है। स्वाहिली में इसका मतलब खुश है। संस्कृत में राहा एक वंश बढ़ाने वाला है। बांग्ला में - आराम, कम्फर्ट, राहत, है। वहीं अरबी में इसका मतलब शांति है। इस नाम का मीनिंग खुशी, स्वतंत्रता और आनंद भी है।’a

    आगे एक्ट्रेस ने लिखा-‘उसके नाम के बाद जैसे ही जब हमने उसे पहली बार गोद में लिया था, सारी फीलिंग्स को महसूस किया था। शुक्रिया राहा, हमारे परिवार को फिर से जीवन देने के लिए, ऐसा लगता है जैसे हमारी जिंदगी अभी शुरू ही हुई है।’

    बता दें, रणबीर कपूर और आलिया पिछले करीब चार सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की शादी तो बहोत पहले ही प्लान थीं लेकिन ऋषि कपूर को कैंसर होने की खबर ने परिवार को मुश्किलों में डाल दिया। अंत में एक्टर ने अप्रैल 2020 में दुनिया छोड़ दी। ये बड़ा सदमा था। पुराने दुखों को भुलाकर रणबीर और आलिया ने इस साल अप्रैल में शादी की। जून में अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया और अब एक प्यारी सी बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं। हालांकि, अभी इस नन्हीं परी की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है और लेकिन नाम के खुलासे ने फैंस को तसल्ली दे दी है।

    Tags