आलिया ने रणबीर से कहा 'बेटा गाना गाओ' और फिर खुद कर दी ये गलती...

    आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर को क्यों कहा- 'बेटा गाना गाओ'

    आलिया ने रणबीर से कहा 'बेटा गाना गाओ' और फिर खुद कर दी ये गलती...

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के काफी कूल कपल्स में से एक हैं। दोनों ही वैसे इन दिनों अपना पैरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं लेकिन दोनों ने काम भी शुरू कर दिया है। एक फोटो कैलेंडर गैलरी के एग्जिबिशन में दोनों एक्टर्स साथ नजर आए थे। दोनों ने मीडिया से बात की और मस्ती भी की। दरअसल सबको पता है कि आलिया भट्ट को गाना गाना भी पसंद है। इसलिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठे मीडिया पर्सन्स ने आलिया ने गाने की डिमांड कर दी। इस पर आलिया ने रणबीर को फंसाने की कोशिश की और कहने लगीं, ''बेटा गाना गाओ।'' रणबीर कपूर हंसने लगते हैं। जाहिर सी बात है, उन्होंने कभी गाना नहीं गाया है तो नहीं गाया।

    इसके बाद आलिया पूछती हैं कि वो कौन सा गाना गाएं। सबने केसरिया गाने की फरमाइश की। आलिया ने गाना गाना तो शुरू किया लेकिन वो बीच में ही भूल गईं। हालांकि उन्हें तुरंत लाइनें याद आ गईं और उन्होंने दोबारा गाना शुरू कर दिया। इस पर लेकिन कुछ लोगों ने ट्रोल कर दिया और एक यूजर ने लिखा, ''इनको खुद को गाना याद नहीं रहता और दूसरों को याद करवाते रहते हैं।'' किसी ने आलिया को ढिंचक पूजा भी कह दिया।

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ पिछली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे। अब दोनों के बीच इस साल क्लैश होने वाला है। आलिया भट्ट हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन से अपना डेब्यू कर रही हैं। उनकी ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी। जबकि रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। लेकिन आलिया की फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी और रणबीर कपूर की फिल्म थिएटर्स पर रिलीज होगी। हालांकि इससे पहले रणबीर कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' रिलीज होगी। इसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। ये फिल्म 8 मार्च, 2023 रिलीज होगी।

    Tags