मां बनने के बाद आलिया भट्ट ने शेयर की पहली सेल्फी, फैंस बोले- बेबी कपूर को दिखाओ

    आलिया भट्ट ने डिलीवरी के बाद पहली तस्वीर शेयर की है। हालांकि इसमें उनकी बेटी नही हैं, वो खुद अकेली हैं। आलिया भट्ट पिछले 6 नवंबर को ही मां बनी हैं।

    मां बनने के बाद आलिया भट्ट ने शेयर की पहली सेल्फी, फैंस बोले- बेबी कपूर को दिखाओ

    आलिया भट्ट ने पिछले 6 नवंबर को मां बन चुकी हैं। उन्होंने एक प्यारी से बेटी को जन्म दिया है। हालांकि अभी तक उन्होंने अपनी बेटी से नहीं मिलवाया है लेकिन अब एक्ट्रेस खुद सामने आ गई हैं। उन्होंने डिलिवरी के बाद अपनी पहले सेल्फी शेयर की है। इस फोटो में उनके चेहरे पर मां बनने के बाद ग्लो दिख रहा है। आलिया बिना मेकअप के हैं और फिर भी काफी प्यारी लग रही हैं। उन्होंने ब्लैंक एंड व्हाइट कलक का एक स्वैटर पहना है। अपनी फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''कोजी।"

    इस फोटो के बाद फैंस के कमेंट्स आना तो लाजमी हैं। लोग उनकी बेटी की फोटो शेयर करने की मांग कर रहे हैं। कइयों ने उनकी बेटी और रणबीर समेत पूरे फैमिली की फोटो शेयर करने के लिए कहा है। फैंस तो उनकी बेटी का नाम भी जानना चाह रहे हैं तो वहीं कुछ ने चिंता जताई है कि एक्ट्रेस अभी ठीक हैं कि नहीं। नीतू कपूर वैसे डिलिवरी के बाद ही बता चुकी हैं और वो उसके बाद भी पैपराजी से मिली थीं और उन्होंने बताया था कि आलिया और उनकी बेटी दोनों ही ठीक हैं। 

    आलिया भट्ट फिलहाल घर में हैं और अपनी बेटी का पूरा ख्याल रख रही हैं। खबर आई थी कि करीना कपूर आलिया भट्ट की पूरी मदद कर रही हैं क्योंकि वो खुद भी दो बच्चों की मां हैं। आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आएंगी। अपनी इस डेब्यू फिल्म में उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम किया था। आलिया भट्ट इसके अलावा रणवीर सिंह संग फिल्म रॉकी और रानी की कहानी में नजर आएंगी। फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं। ये फिल्म अगले साल 28 अप्रैल, 2023 को रिलीज होगी। 

    Tags