प्रेग्नेंट आलिया पहली बार रणबीर के साथ आई नज़र, यूजर्स बोले 'किसी की नज़र न लगे'

    अब इस बड़ी अनाउंसमेंट के बाद आज पहली बार एक्ट्रेस हसबैंड रणबीर कपूर के साथ नज़र आई। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं। आलिया बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आई।

    image
    Alia Bhatt Ranbir Kapoor

    आलिया भट्ट अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद से खबरों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस लंदन में थी जब उन्होंने पोस्ट करके बताया कि वो माँ बनने वाली हैं। अब इस बड़ी अनाउंसमेंट के बाद आज पहली बार एक्ट्रेस हसबैंड रणबीर कपूर के साथ नज़र आई। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं। आलिया बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आई।

    इस मौके पर रणबीर ने ब्लैक टी-शर्ट, पैंट और आलिया ने ब्राउन शोर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। एक्ट्रेस के चेहरे का ग्लो देख कर फैंस तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा 'दोनों को किसी की नज़र न लगे।' अन्य ने आलिया के ग्लो की तारीफ की। देखिये आज की सबसे खूबसूरत वीडियो-

    वैसे, आलिया अपनी फिल्म ‘डार्लिंग्स’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। हाल में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई एक्ट्रेस की फिल्म को खूब तारीफ मिल रही। कुछ ने उनकी और शेफाली शाह की जोड़ी को बेस्ट बताया तो कुछ ने एक्ट्रेस की परफॉरमेंस की तारीफ की। ये फिल्म खुद आलिया ने को-प्रोड्यूस की है।

    बता दें, ये साल आलिया और रणबीर के लिए बेहद खास रहने वाला है। एक्टर्स ने इस साल अपने 5 साल के रिश्ते को नाम देते हुए घर में ही शादी कर ली। इस शादी में परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ खास मेहमान शामिल थे। वहीं शादी के दो महीने बाद एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी का एलान करके सभी को हैरान कर दिया। रिपोर्ट की माने तो आलिया इसी साल अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। वहीं इसी साल वो रणबीर के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करती हुई भी नज़र आयेंगी। दोनों की पहली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर को रिलीज़ हो रही है।