आलिया भट्ट अपनी नई तस्वीर में बेबी बंप छुपाती आई नज़र, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

    इन दिनों लंदन में हैं और अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आलिया लंदन की गलियों में वॉक के लिए निकली हैं।

    आलिया भट्ट अपनी नई तस्वीर में बेबी बंप छुपाती आई नज़र, चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

    आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दे कर सभी को हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस जल्द माँ बनने वाली हैं। लेकिन वर्क कमिटमेंट का ख्याल रखते हुए इन दिनों लंदन में हैं और अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आलिया लंदन की गलियों में वॉक के लिए निकली हैं।

    आलिया ने पहली अपनी तस्वीर शेयर की है जिसमें वो मुस्कुरती हुई नज़र आ रही हैं। दूसरी उन रास्तों की जहां वो वॉक पर निकली हैं। बेबी बंप छुपाते हुए एक्ट्रेस ने अपनी परछाई की फोटो भी शेयर कर दी है। देखिये-

    आलिया ने हाल में अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया था। एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल से अल्ट्रासाउंड के वक्त की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर को भी देखा जा सकता है। आलिया के इस फैसले ने दोनों परिवारों में खुशियों का माहौल बना दिया। नीतू कपूर अपने पौते या पोती का इंतजार कर रही हैं। वहीं सोनी राजदान और महेश भट्ट की खुशियों का ठिकाना नहीं।

    अपनी प्रेग्नेंसी के अलावा आलिया इस साल फिल्मों से भी धूम मचाने वाली हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद एक्ट्रेस रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। इस फिल्म का ट्रेलर पिछले दिनों सामने आया था जिसे ऑडियंस से अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। अब इस फिल्म का इंतजार हो रहा है। अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी कई डेट टलने के बाद 9 सितंबर को रिलीज़ हो रही है। ये फिल्म पिछले 4 सालों से बन रही है। फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।

    Tags