आलिया भट्ट ने रणबीर को बर्थडे विश करते हुए लिखा 'बेबी', तो सासू मां नीतू कपूर ने दे डाला ये रिएक्शन

    रणबीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर आलिया ने बर्थडे बैश की एक फोटो शेयर करते हुए अपनी पति को सोशल मीडिया पर विश किया है। एक्टर को ससुराल से भी जमकर बधाइयां मिली हैं।

    आलिया भट्ट ने रणबीर को बर्थडे विश करते हुए लिखा 'बेबी', तो सासू मां नीतू कपूर ने दे डाला ये रिएक्शन

    रणबीर कपूर 28 सितंबर को 40 साल के पूरे हो गए हैं। शादी के बाद ये एक्टर का पहला बर्थडे है। रणबीर कपूर को बीती रात 12 बजे से ही तमाम विश आना शुरू हो गए थे। फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे थे लेकिन सबको तो एक खास विश का इंतजार था और वो था उनकी पत्नी आलिया भट्ट का। आलिया ने बुधवार को सोशल मीडिया पर रणबीर को क्यूट स्टाइल में बर्थडे विश किया और ये भी दिखाया कि बर्थडे वाली रात को रणबीर कैसे दिख रहे थे।

    आलिया ने बर्थडे की एक फोटो के साथ ये पोस्ट शेयर किया है। फोटो में रणबीर कपूर सफेद शर्ट मे हैं। वो दाढ़ी मे हैं और बाल पीछे की ओर हैं। वो जिस दीवार पर पोज दे रहे हैं। उस दीवार पर लिखा है, ''चीयर्स टू फोर्टी इयर्स।'' यानी रणबीर अपने 40 साल के होने पर एंजॉय कर रहे हैं। फोटो के साथ कैप्शन में आलिया ने लिखा, ''हैप्पी 40 बेबी।'' इसके साथ उन्होंने दिल वाला आइकॉन शेयर किया है।

    आलिया की इस फोटो पर उनकी सासू मां और रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर का रिएक्शन आया है। उन्होंने कमेंट में दिल वाले इमोजी और आइकॉन भेजे हैं। आलिया को सिर्फ घर से ही नहीं बल्कि ससुराल की तरफ से भी जन्मदिन की मुबारकबाद मिली है। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने रणबीर, अपनी और आलिया की फोटोज शेयर करते हुए विश किया है। वहीं रणबीर की साली यानी आलिया की बहन शाहीन भट्ट ने रणबीर और अपनी फोटो शेयर करते हुए जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। 

    Tags