आलिया भट्ट की कार में तांक झांक करते दिखे फैंस, कपूर खानदान की बहू ने भी कर डाला ये काम

    अक्सर देखा जाता है कि फैंस का प्यार एक्टर्स के लिए आफत बन जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ जानिए पूरा किस्सा...।

    image
    Alia Bhatt in Heart Of Stone (Source: Netflix)

    बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी दमदार एक्टिंग के जरिए लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। फैंस एक्ट्रेस की एक झलक पाने और उनसे मिलने के लिए घंटो लाइन में लगे रहते हैं। लेकिन इस बार फैंस का ये प्यार एक्ट्रेस के लिए मुसीबत बन गया। दरअसल हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी कार से कहीं जा रही थी कि अचानक उनकी कार रूकी। तब वहां खड़े लोगों ने उनकी कार को घेर लिया। वह लोग उनकी कार में झांकने लगे। शायद सभी आलिया की एक झलक पाना छह रहे थे। उसके बाद उनकी गाड़ी आगे बढ़ गई और सभी वहां से चले गए। 

    यह कोई एक किस्सा नहीं है ऐसा कई बार हुआ है जब अपने फेवरेट सेलेब्स को देखने की चाह में लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। आलिया भट्ट ने साल 1999 में रिलीज हुई 'संघर्ष' फिल्म में जूनियर प्रीति जिंटा का रोल निभाकर फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस की पहली फिल्म में उनका रोल भले ही छोटा-सा था लेकिन काफी इम्पैक्टफुल था। 

    फिल्म 'संघर्ष' में जूनियर प्रीति जिंटा के किरदार में आलिया भट्ट को खूब पसंद किया गया था। फिर एक्ट्रेस सीधा करण जौहर की डायरेक्शन में बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में दिखाई दी थी। आलिया भट्ट ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में 18 साल की उम्र में काम किया था। इसके बाद आलिया '2 स्टेट्स', 'डियर जिंदगी', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'कलंक', 'राजी', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'आरआरआर', 'ब्रह्मास्त्र', 'डॉर्लिंग्स' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' रिलीज हुई थी। 

    बीते साल 14 अप्रैल को आलिया भट्ट ने अपने प्यार रणबीर कपूर संग ब्याह रचा लिया था। दोनों की शादी उनके घर से हुई और इसमें करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। आलिया खुद का एक कपड़ों का ब्रांड भी लॉन्च कर चुकी हैं। आलिया भट्ट ने 6 नवंबर 2022 को बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने राहा कपूर रखा। हाल ही में आलिया भट्ट को संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का दादासाहेब फाल्के और जी सिनेमा अवॉर्ड मिला। 

    एक्ट्रेस फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू भी कर चुकी हैं। इस फिल्म में आलिया नेगेटिव रोल प्ले करती नजर आई तो वहीं जेमी डोर्नन और गैल गैलोट ने एक जासूस का रोल प्ले किया है। कुछ दिनों पहले एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा के साथ न्यूयॉर्क ने छुट्टियां एन्जॉय कर वापस लौटे हैं।

    Tags