अल्लू अर्जुन के फैंस को मिलने वाला है बड़ा सरप्राइज, पुष्पा 2 से जुड़ी इस दिन आएगी पहली झलक

    पुष्पा 2 को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसके बारे में जानने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। 

    <p>अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा</p>

    अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा

    पुष्पा 2 के फैंस के लिए एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आई है, जिसके बारे में जानने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। दरअसल फिल्म पुष्पा- द रूल का टीजर वीडियो या फिर एक छोटी सी झलक फैंस के बीच जल्दी दिखाई जाने वाली है। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्टर अल्लू अर्जुन के 41 बर्थडे पर पुष्पा 2 से जुड़ी झलक फैंस को दिखाई जाएगी। 

    दरसअल पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के 41वें बर्थडे पर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देने की तैयारी में है। सूत्रों का इस मामले में ये कहना है कि अल्लू अर्जुन अपने जन्मदिन फैंस के लिए स्पेशल बनाना चाहते हैं। ऐसे में एक्टर ने ये तय किया है कि पुष्पा 2 से जुड़ा वीडियो या फिर छोटी सी झलक फैंस के बीच लाई जाएगी। जैसा भी इससे जुड़ा आउटपुट तैयार होगा उसी हिसाब से चीजें होगीं। इसके अलावा सूत्रों ने इश बात की भी जानकारी दी है कि एक्टर इस बार अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ हैदराबाद में ही मनाने वाले हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 8 अप्रैल को एक्टर अल्लू अर्जुन का जन्मदिन है। 

    पुष्पा 2 को लेकर जोरों से चल रही है तैयारियां

    पुष्पा के पहले पार्ट की सफलता के बाद पुष्पा 2 की तैयारी में डायरेक्टर निर्देशक सुकुमार पूरी तरह से जुट गए। पुष्पा 2 को बेहतरीन बनाने के लिए वो हर कोशिश करने में जुटे हुए हैं। एक्शन, ड्रामा, गाने से लेकर कहानी तक की हर चीज पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। यहां तक की इस फिल्म के लिए खुद एक्टर अल्लू अर्जुन भी जमकर मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने अपने लुक और स्टाइल पर भी फोक्स देना शुरू कर दिया है। इस पैन इंडिया स्तर पर इस फिल्म को रिलीज किया जाने वाला है। इस फिल्म में एक्टर अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना औऱ फहाद फासिल दिखाई देने वाले हैं। ये फिल्म 2024 में रिलीज होने वाली है। 

    Tags