रूस पहुंचे पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन ने रशियन बोल कर फैंस को किया इम्प्रेस, देखिये वीडियो

    इस फिल्म की जबरदस्त कहानी हो, एक्टर का देसी स्वैग हो या गाने, ये फिल्म अब तक लोगों के दिमाग पर छाई हुई है। ऐसे में अब फिल्म का जादू रूस में भी चल पड़ा है। फिल्म रूस में रिलीज़ हो गई है। हाल में एक इवेंट में पहुंचे अल्लू अर्जुन ने रशियन भाषा में लोगों से बातचीत कर उनका दिन बना दिया।

    रूस पहुंचे पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन ने रशियन बोल कर फैंस को किया इम्प्रेस, देखिये वीडियो

    अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टार फिल्म पुष्पा ने रिलीज़ के दौरान देशभर में हंगामा कर दिया था। इस फिल्म की जबरदस्त कहानी हो, एक्टर का देसी स्वैग हो या गाने, ये फिल्म अब तक लोगों के दिमाग पर छाई हुई है। ऐसे में अब फिल्म का जादू रूस में भी चल पड़ा है। फिल्म रूस में रिलीज़ हो गई है। हाल में एक इवेंट में पहुंचे अल्लू अर्जुन ने रशियन भाषा में लोगों से बातचीत कर उनका दिन बना दिया।

    पुष्पा: द राइज हाल ही में रूस में रिलीज हो चुकी है, फिल्म की पूरी टीम कई जगाहों पर इसका प्रचार करते दिखाई दी। इस बीच फिल्म के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन को अपने पुष्पराज स्वैग में रूसी फैंस को रूसी रस्की याज़िक में संबोधित किया। अल्लू अर्जुन से उनकी भाषा सुन रुस के फैंस खुशी से झूम उठे और तालियां बजाने लगे।

    पुष्पा: द राइज़ 1 दिसंबर को मास्को में और 3 दिसंबर को सेंट पीटर्सबर्ग में रिलीज़ हुई थी। फिल्म का प्रीमियर रूस के 24 शहरों में होने वाले पांचवें भारतीय फिल्म महोत्सव के उद्घाटन समारोह में होगा।यह फिल्म 8 दिसंबर को रशिया में रिलीज होगी। जहां पुष्पा: द राइज का क्रेज पूरे देश में छा गया है, वहीं फैन्स फिल्म से जुड़ी हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि टीम पुष्पा: द रूल के लिए भी कमर कस रही है।

    पुष्पा 2 की कहानी कुछ महीनों पहले ही पूरी हो गई थी। अब ताजा खबर की माने फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट की माने तो दूसरा पार्ट बदले का है। वहीं कई नए किरदारों की एंट्री होने वाली है। तो तैयार हो जाइये पार्ट 2 के लिए। वैसे ऐसी खबरें हैं कि रश्मिका के किरदार श्रीवल्ली की मौत हो जाती है। उसी का बदला लेने के लिए पुष्पा आता है। फिल्म का इंतजार बढ़ गया है।

    Tags