अल्लू अर्जुन ने बेटी के साथ खेला शतरंज, बाप-बेटी की क्यूटनेस पर जाएंगे फिदा

    अल्लू अर्जुन और उनकी बेटी आरहा जब भी एक साथ दिखते हैं तो इंटरनेट पर क्यूटनेस छा जाती है। हाल ही में दोनों की एक फोटो आई है जिसमें वो चेस खेल रहे हैं।

    अल्लू अर्जुन ने बेटी के साथ खेला शतरंज, बाप-बेटी की क्यूटनेस पर जाएंगे फिदा

    फिल्म पुष्पा के बाद तो अल्लू अर्जुन दुनियाभर में पॉपुलर हो गए हैं। उनकी फिल्म का जादू अभी तक सबके सिर चढ़कर बोलता है और अब लोग उनकी फिल्म के दूसरे पार्ट पुष्पा 2 का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बीच बीच में अल्लू अपनी फिल्म नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। अल्लू अर्जुन की छोटी बेटी अल्लू आरहा भी है। आरहा के साथ अल्लू अलग ही प्यारा सा बॉन्ड शेयर करते हैं। वो और आरहा जब भी साथ दिखते हैं, क्यूटनेस की सारी हदें पार हो जाती हैं। कुछ समय पहले दोनों की एक वीडियो सामने आई थी जिसमें आरहा अपने पापा से टंग ट्विस्टर करवाती हैं। अल्लू करके दिखाते हैं और बोलते हैं ठीक किया ना। आरहा कहती हैं हां।

    अल्लू और उनकी बेटी का अब एक फोटो वायरल हो रहा है। इस फोटो में अल्लू अर्जुन अपनी बेटी के साथ शतरंज खेल रहे हैं। अल्लू अर्जुन ब्लैक टीशर्ट और क्रीम कलर की पैंट पहने सोफे पर बैठे हैं। सामने उनकी बेटी क्यूट से नाइट सूट में है और अपनी छोटी सी टेबल पर बैठी हैं। शतरंज की बाजी बेटी चलती नजर आ रही हैं। हालांकि अल्लू अर्जुन बेटी पर कोई नरमी नहीं बरत रहे हैं। उन्हें उसके दो प्लेयर उड़ा दिए हैं। जबकि आरहा ने अल्लू का सिर्फ एक प्यादा ही साफ किया है। 

    अल्लू अर्जुन और उनकी बेटी के ऐसे मोमेंट्स अकसर लोगों की नजर में चढ़ जाते हैं। फिलहाल बात की जाए अल्लू अर्जुन की फिल्मों की तो सिर्फ और सिर्फ पुष्पा 2 पर सबकी नजरें हैं। पिछले दिनों फिल्म की मुहुर्त पूजा हुई थी। इस पर जोरो शोरों से काम शुरू हो चुका है। कहा जा रहा है कि इस बार फिल्म का बजट भी डबल हो चुका है। ऐसे में फिल्म से काफी उम्मीदें की जा रही हैं।   

    Tags