अल्लू अर्जुन की पुष्पा को पूरा हुआ एक साल, इंटरनेट पर ट्रेंड हुआ नाम

    फिल्म के गाने हो, कहानी हो या एक्टर का जबरदस्त स्वैग, ये फिल्म महीनों छाई रही थी। इसके साथ फिल्म का म्यूजिक विदेशी धरती पर कमाल करने में कामयाब रहा। अब आज इस फिल्म को एक साल पूरा हो गया है। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किये। अब एक साल पूरा होने पर सोशल मीडिया पर फिल्म छाई हुई है।

    अल्लू अर्जुन की पुष्पा को पूरा हुआ एक साल, इंटरनेट पर ट्रेंड हुआ नाम

    आज ही एक दिन पिछले साल अल्लू अर्जुन की फिल्म आई थी ‘पुष्पा’ इस फिल्म ने इंडियन सिनेमा के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया था। फिल्म के गाने हो, कहानी हो या एक्टर का जबरदस्त स्वैग, ये फिल्म महीनों छाई रही थी। इसके साथ फिल्म का म्यूजिक विदेशी धरती पर कमाल करने में कामयाब रहा। अब आज इस फिल्म को एक साल पूरा हो गया है। इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किये। अब एक साल पूरा होने पर सोशल मीडिया पर फिल्म छाई हुई है।

    अल्लू अर्जुन की इस फिल्म और फिल्म में उनके बेहतरीन एक्टिंग की याद दिलाते हुए फैंस ने यादों को ताज़ा किया। इस फिल्म के शानदार गाने श्रीवल्ली ने सभी सीमाओं को पार कर दिया और कई देशों में जनता का पसंदीदा बन गया है। इस दौरान टाप 3 में 'पुष्पा डे', 'फ्लावर नही फायर', 'श्रीवल्ली अल्लू रश्मिका' ट्रेंड किया, क्योंकि फैंस ने उनकी पसंदीदा फिल्म के बारे में पोस्ट किया है।

    ऐसे में फ्रेंचाइजी की दूसरी किस्त को लेकर भी उत्साह अपने चरम पर है और पुष्पा की पहली एनिवर्सरी ने केवल फैंस को और बेसब्र किया है। यह इंडियन सिनेमा के लिए एक आइकॉनिक पल है क्योंकि 'पुष्पा: द राइज' का क्रेज आज भी दुनिया भर में उनके प्रशंसकों के बीच जिंदा है। वैसे ये हम सभ के लिए भी गर्व और खुशी का पल क्योंकि इस फिल्म के जरिए इंडियन सिनेमा ने अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को पार किया और दुनिया के सभी कोनों से सराहना हासिल की है।

    Tags