अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द राइज के म्यूजिक एल्बम के नाम 5 बिलियन व्यूज का रिकॉर्ड

    अब पुष्पा ने एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और 5 बिलियन व्यूज हासिल करने वाली भारत की पहली एल्बम बनकर सामने आई है।

    अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द राइज के म्यूजिक एल्बम के नाम 5 बिलियन व्यूज का रिकॉर्ड

    अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘पुष्पा: द राइज’ पिछले साल की सबसे दमदार फिल्म थी। इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर धमाल किया बल्कि आलोचकों से भी खूब तारीफें बटोरी थी। कहानी और परफॉरमेंस के साथ म्यूजिक भी शानदार था जो आज तक नया रिकॉर्ड बना रहा है। फिल्म का गाना ‘श्रीवल्ली’ हो या पार्टी सॉन्ग 'ऊ अंटावा ऊ अंटावा' ये सुपरहिट रहे।

    अब पुष्पा ने एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और 5 बिलियन व्यूज हासिल करने वाली भारत की पहली एल्बम बनकर सामने आई है। रिच कंटेंट और शानदार गानों के साथ लोगों को एंटरटेन करने के बाद, यह अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा की टीम के लिए बड़ी सफलता है।

    मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इस खुशी को सबके साथ शेयर किया और कैप्शन में लिखा, "भारतीय सिनेमा में अब तक का सबसे बड़ा करतब, अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा: द राइज’ 5बिलियन व्यू तक पहुंचने वाली पहली एल्बम है’। देखिये-

    बता दें, इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ का डायरेक्शन सुकुमार ने किया था। वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ना सिर्फ अच्छा प्रदर्शन किया बल्कि कई रिकॉर्ड भी बनाये और आज तक रिकॉर्ड बन रहे हैं। यही नहीं फिल्म ने हिंदी बेल्ट में 100 करोड़ का आंकड़ा और दुनिया भर में 300 करोड़ का बिज़नस कर बाक़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था। अब फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार हो रहा है। खबरों की माने तो दूसरा भाग इस साल दिसंबर तक रिलीज़ किया जायेगा। इस बार फिल्म की कहानी में बदलाव है पिछले दिनों खबर सामने आई थी कि नए भाग में श्रीवल्ली की मौत हो जाएगी। इसके बाद पुष्पा का किरदार अपना बदला लेगा। हालांकि, कहानी की पुष्टि नहीं हुई है। अब तो सिर्फ फिल्म देखने का बाद ही बदले की कहानी की जानकारी होगी।

    Tags