अल्लू अर्जुन का बचपन में ‘मून-वॉक’ करते हुए वीडियो सबूत है कि वो पैदाइशी रॉकस्टार हैं; RRR स्टार राम चरण को दे रहे हैं कड़ी टक्कर

    अल्लू अर्जुन का आज बर्थडे है और इस मौके पर हम आपको दिखाते हैं उनके बचपन का एक जानदार वीडियो...

    अल्लू अर्जुन का बचपन में ‘मून-वॉक’ करते हुए वीडियो सबूत है कि वो पैदाइशी रॉकस्टार हैं; RRR स्टार राम चरण को दे रहे हैं कड़ी टक्कर

    ‘पुष्पा’ स्टार अल्लू अर्जुन की जानदार शख्सियत, दमदार एक्टिंग और बेहतरीन डांस का शायद ही कोई फैन न हो। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपने नाम का सिक्का चलाने के बाद अल्लू अर्जुन अब पैन-इंडिया स्टार बन चुके हैं। 

    वैसे, अल्लू की कई भारतीय भाषाओं वाली फिल्म ‘पुष्पा’ भले इस साल आई हो लेकिन उनक स्टारडम तो पहले से ज़ोरदार है। हिंदी दर्शकों ने अल्लू की हिंदी डबिंग वाली फ़िल्में ही इतनी बार घिस डाली हैं कि उन्हें वो अक्षय कुमार या अजय देवगन से कम जाने-पहचाने नहीं लगते। और इसका यकीन दुनिया को हुआ जब अल्लू की ‘पुष्पा’ ने सिर्फ हिंदी बेल्ट में 100 करोड़ से ऊपर का बिजनेस कर डाला। 

    अब लोग टकटकी लगाए इसके सीक्वल ‘पुष्पा: द राइज’ का इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन उससे पहले आज अल्लू अर्जुन फैन्स अपने फेवरेट स्टार का 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। शानदार मौके पर जहां पूरा सोशल मीडिया अल्लू अर्जुन के लिए बेस्ट विशेज़ और शुभकामना संदेशों से भरा पड़ा है। तो हमने सोचा कि इस धुआंधार एक्टर के बर्थडे पर कुछ ख़ास तो होना चाहिए। 

    अगर आप भी अल्लू अर्जुन के जी-तोड़ फैन हैं तो ये देखकर आपको मज़ा ही आ जाएगा। हमारे हाथ अल्लू अर्जुन के बचपन का एक वीडियो लगा है। इस वीडियो में उनकी उम्र 10-12 साल के आसपास लग रही है और इसी उम्र में वो ऐसा शानदार डांस कर रहे हैं कि आप देखकर हैरान रह जाएंगे। 

    वीडियो में तेलुगु सिनेमा के लेजेंड्स में से एक चिरंजीवी अपने परिवार के बच्चों का डांस का हुनर चेक कर रहे हैं। वीडियो के अंत की तरफ अल्लू शानदार ब्रेक डांस कर रहे हैं और उन्हें देखकर चिरंजीवी जितने खुश नज़र आ रहे हैं उतने ही हैरान। यहां देखिए बचपन में ब्रेकडांस करते अल्लू अर्जुन का वीडियो:

    इस वीडियो में तेलुगु सिनेमा के लेजेंड्स में से एक चिरंजीवी अपने परिवार के बच्चों का डांस का हुनर चेक कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन के साथ उनके भाई अल्लू सिरीश और कज़िन, RRR स्टार राम चरण भी नज़र आ रहे हैं। बता दें, राम चरण रिश्ते में अल्लू अर्जुन की बुआ के बेटे लगते हैं। 

    जहां अल्लू को हिंदी ऑडियंस ने ‘पुष्पा’ के लिए जमकर प्यार दिया, वहीँ राम चरण की ‘RRR’ ने तो दुनिया भर में तहलका मचा रखा है और 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है।

    Tags