Amar Singh Chamkila Trailer: चमकीला बनकर अश्लीलता फैलाते दिखे दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा ने भी मिलाई ताल से ताल

    कुछ देर पहले ही फिल्म अमर सिंह चमकीला का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ की जोड़ी नजर आने वाली है।

    Amar Singh Chamkila Trailer: चमकीला बनकर अश्लीलता फैलाते दिखे दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा ने भी मिलाई ताल से ताल

    बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा शादी के बाद अपने करियर पर पूरा ध्यान दे रही हैं। कुछ समय पहले ही परिणीति चोपड़ा ने म्यीजिक कॉन्सर्ट में गाना गाकर सबको चौंका दिया था। परिणीति चोपड़ा ने साबित किया था कि उनकी आवाज भी किसी से कम नहीं है। इसी बीच परिणीति चोपड़ा ने फिल्म में गाना गाने की जिम्मेदारी संभाल ली है। कुछ देर पहले ही परिणीति चोपड़ा की आगामी फिल्म अमर सिंह चमकीला का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ की जोड़ी नजर आ रही है। मजेदार बात ये है कि इस फिल्म परिणीति चोपड़ा भी दलजीत दोसांझ के साथ गाना गाती दिख रही हैं। 

    फिल्म अमर सिंह चमकीला के ट्रेलर में दिलजीत दोसांझ बिना पगड़ी के नजर आ रहे हैं। पहली बार दिलजीत दोसांझ ने अपने लुक के साथ इतना बड़ा एक्सपेरीमेंट किया है। वहीं परिणीति चोपड़ा फिल्म के ट्रेलर में बड़ी शर्माती नजर आ रही हैं। फिल्म अमर सिंह चमकीला के ट्रेलर में परिणीति चोपड़ा सूट पहनकर दिलजीत दोसांझ के साथ सुर लय ताल मिला रही हैं। परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ का ये अंदाज देखकर फैंस तो चौंक ही गए हैं। एक बार के लिए तो फैंस परिणीति चोपड़ा और दिलजीत दोसांझ को पहचान ही नहीं पाए। 

    आपको बता दें फिल्म अमर सिंह चमकीला नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिल्म अमर सिंह चमकीला के ट्रेलर में रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। खबरों की मानें तो फिल्म अमर सिंह चमकीला 12 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है। वहीं फिल्म अमर सिंह चमकीला के गानों में दिलजीत दोसांझ अपनी आवाज का जादू चला रहे हैं। 

    क्या है फिल्म अमर सिंह चमकीला की कहानी? 

    फिल्म अमर सिंह चमकीला एक बायोपिक फिल्म है। इस फिल्म में पंजाब के जानेमाने सिंगर अमर सिंह चमकीला की कहानी दिखाई जाएगी जिनकी दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। साल 1988 में जब अमर सिंह चमकीला अपने कॉन्सर्ट से लौट रहे तब उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विरोधी उनके गानों को अश्लील बताया करते थे।