फैंस के लिए आधी रात को घर से बाहर निकले बिग बी, नव्या ने अपने नाना पर ऐसे लुटाया प्यार

    अमिताभ बच्चन ने आधी रात को फैंस को दिया सरप्राइज, नव्या ने दिखाया बर्थडे की रात घर में कौन कौन था मौजूद

    फैंस के लिए आधी रात को घर से बाहर निकले बिग बी, नव्या ने अपने नाना पर ऐसे लुटाया प्यार

    अमिताभ बच्चन इस 11 अक्तूबर, 2023 को अपना 81वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर को देश दुनिया भर से इस दिन खूब बधाइयां मिलती हैं। वहीं अमिताभ बच्चन भी अपने फैंस को बिल्कुल निराश नहीं करते हैं। उनके जन्मदिन के लिए लोग रात को ही जलसा के बाहर इकट्ठा हो गए थे और अपने अपने तरीके से बर्थडे सेलिब्रेट करने लग गए। वहीं बिग भी ने भी फैंस को निराश नहीं किया। वो आधी रात को ही फैंस के लिए बाहर आ गए। जैसे वो हर रविवार को फैंस से मिलते हैं, उसी तरह से उन्होंने रात को फैंस से मुलाकात की और वहां आए हर एक शख्स का शुक्रिया किया।

    वहीं नव्या ने दिखाया कि कैसे रात में घर में सबने बिग बी को बर्थडे विश किया है। अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के मौके पर नव्या भी घर में मौजूद थीं। उन्होंने अपना नाना को बर्थडे विश करते हुए जो फोटो शेयर की है, उसमें बिग बी के साथ खुद नव्या उनके अलावा जया बच्चन, अगस्त्य नंदा और अराध्या नजर आ रही हैं। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, ''हैप्पी बर्थडे नाना।'' इसके बाद उन्होंने सिर्फ बिग बी और अपनी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है।

    हाल ही के कौन बनेगा करोड़पति के एपिसोड में भी अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाया गया था। जिसे देखकर बिग बी इमोशनल हो जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री से भी तमाम लोग उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आते हैं।

    वहीं महानायक के वर्कफ्रंट की बात करें तो केबीसी के अलावा वो जल्द ही फिल्म गणपत में नजर आने वाले हैं। टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर फिल्म गणपत 20 अक्तूबर को रिलीज हो रही है। इसके अलावा अमिताभ बच्चन के पास एक अपना फिल्मों का एक लंबा लाइन अप भी है। वो प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी में भी अहम रोल में नजर आएंगे। 

    Tags