अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने पेरिस फैशन वीक में दिखाया जलवा, स्टारकिड्स कर दिए फेल

    नव्या नवेली का रैंप वॉक देखकर जया बच्चन हुईं इमोशनल, श्वेता बच्चन ने शेयर की झलक 

    अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने पेरिस फैशन वीक में दिखाया जलवा, स्टारकिड्स कर दिए फेल

    अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने पेरिस फैशन वीक में अपना जलवा दिखाया है। लाल रंग की ड्रेस में नव्या को इठलाते हुए आते देखा जा सकता है। उन्हें पहली बार फैशन शो में रैंप वॉक करते देखा गया है। नव्या ने इस फैशन वीक में वॉक करने के लिए एक ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी है और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ वो यहां वॉक करती हैं।

    नव्या की ये झलकियां उनकी मां श्वेता बच्चन ने शेयर की हैं। जब नव्या वॉक कर रही थीं तो ऑडियंस में उनकी मां श्वेता बच्चन और नानी जया बच्चन भी मौजूद थीं। श्वेता ने ये वीडियो शेयर करते हुए नव्या को लिटिल मिस लोरियाल बोला है। 

    इसके अलावा श्वेता ने पेरिस के एफिल टावर सहित कुछ नव्या, अपनी और जया बच्चन की तस्वीरें शेयर की हैं। श्वेता ने इस पोस्ट में बताया कि कैसे उनकी फैमिली पेरिस में वीकेंड के दौरान पहुंची। उन्होंने वहां घूमा और खूब खाया। इसके बाद जब उन्होंने अपनी परी नव्या को रैंप वॉक पर देखा तो दोनों इमोशनल हो गए। इतना ही नहीं दोनों को नव्या के पहले कदम याद आ गए। जब नव्या ने चलना शुरू किया था।

    नव्या फिल्मी दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी चर्चा पूरी रहती है। सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव हैं। उनकी पोस्ट भी काफी फैशनेबल रहती है। उनका फैशन सेंस कमाल का है। नव्या फिल्मों और एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं लेकिन उन्हें डांस करना अच्छा लगता है। फिलहाल खबरों के मुताबिक नव्या अपना फैमिली बिजनेस देखती हैं।

    नव्या और उनके नाना-नानी की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। समय समय पर अमिताभ बच्चन और नव्या की तस्वीरें सामने आती रही है। फिलहाल तो नव्या ने पेरिस में अपनी मां और नानी के साथ खूब मस्ती की है। श्वेता की बेटी तो एक्टिंग में नहीं है लेकिन उनके बेटे अगस्त्य नंदा द आर्चीज से अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। जिसमें उनके साथ सुहाना खान और खुशी कपूर भी होंगी।

    Tags