बिन ब्याही मां बनीं आम्रपाली दुबे? बेबी बंप देखकर फैंस को आया हार्टअटैक

    भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आम्रपाली दुबे बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। 

    बिन ब्याही मां बनीं आम्रपाली दुबे? बेबी बंप देखकर फैंस को आया हार्टअटैक

    भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। समय समय पर आम्रपाली दुबे का नाम भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ जोड़ा जाता है। माना जाता है कि आम्रपाली दुबे, निरहुआ को दिल दे बैठी थीं। हालांकि इस रिश्ता का सच आजतक किसी को नहीं पता चल पाया है। आम्रपाली दुबे, निरहुआ को अपना अच्छा दोस्त बताती हैं। इसी बीच आम्रपाली दुबे की कुछ तस्वीरों ने सोशल मीडिया को हिहालकर रख दिया है। इन तस्वीरों में आम्रपाली दुबे बेबी बंप फ्लॉम्ट करती नजर आ रही हैं।

    आम्रपाली दुबे की इन तस्वीरों में उनकी मांग में सिंदूर भी नजर आ रहा है। आम्रपाली दुबे की इन तस्वीरों को देखकर फैंस को दिमाग खराब हो गया है। फैंस को लग रहा है कि आम्रपाली दुबे ने बिना शादी किए मां बनने का फैसला कर लिया है। लोग सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे को मां बनने की बधाई दे रहे हैं। कोई आम्रपाली दुबे से उनके बच्चे का नाम पूछ रहा है तो कोई पिता का...।

    लोगों को लग रहा है कि आम्रपाली दुबे सिंगल मां बनकर जिंदगी बिताने वाली हैं। अगर आपको भी ऐसा लग रहा है तो आप गलत हैं। आम्रपाली दुबे ने तो अपनी फिल्म के लिए प्रेग्नेंसी का लुक कैरी किया है। आम्रपाली दुबे ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अपनी फिल्म का जिक्र किया है। आम्रपाली दुबे ने लिखा, मैं अपनी अपकमिंग फिल्म का लुक रिवील करने जा रही हूं। ये फिल्म मेरी फेवरेट है। इस फिल्म का नाम दाग.. एगो लांछन है। जल्द ही इस फिल्म का ट्रैलर रिलीज कर दिया जाएगा। 

    गौरतलब है कि चंद दिनों पहले ही आम्रपाली दुबे ने अपना जन्मदिन सेलीब्रेट किया है। बर्थडे के मौके पर आम्रपाली दुबे ने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ जमकर पार्टी की थी। आम्रपाली दुबे के बर्थडे सेलीब्रेशन ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया था। 

    Tags