पवन सिंह के सामने भीगी बिल्ली बन जाती हैं आम्रपाली दुबे, एक्टर के नाम से भी लगता है डर

    भोजपुरी अदाकारा आम्रपाली दुबे ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनको पवन सिंह से क्यों डर लगता है। 

    पवन सिंह के सामने भीगी बिल्ली बन जाती हैं आम्रपाली दुबे, एक्टर के नाम से भी लगता है डर

    भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। पवन सिंह के नाम के आगे अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। जब जब स्क्रीन पर आते हैं तब तब भोजपुरी सिनेमा में हंगामा मच जाता है। भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह के नाम का सिक्का चलता है। यही वजह है जो बहुत से सितारे पवन सिंह के नाम से भी जरते हैं। इस लिस्ट में एक नाम आम्रपाली दुबे का भी है। इस बात का खुलासा खुद आम्रपाली दुबे ने किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में आम्रपाली दुबे ने बताया कि वो पवन सिंह से बहुत डरती हैं। 

    पवन सिंह के बारे में बात करते हुए आम्रपाली दुबे ने कहा, जब भी वो मेरे सामने आते हैं मैं डर जाती हूं। कई बार सेट पर पवन सिंह का अंदाज बहुत डरावना होता है। आते ही पवन सिंह पूछते हैं और पंडित जी का हाल बा...। उनका बोलने का अंदाज ही अलग है। उनका अंदाज मेरे पसीने छुड़ा देता है। पवन सिंह बहुत मूडी हैं। पवन सिंह को अपनी नींद से बहुत प्यार है। पवन सिंह हमेशा अपनी नींद पूरी तरना पसंद करते हैं। 

    आपको जानकर हैरानी होगी कि आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह के साथ एक भी फिल्म में काम नहीं किया है। हालांकि आम्रपाली दुबे और पवन सिंह एक साथ आइटम नंबर में साथ नजर आ चुके हैं। दोनों को गाना 'राते दिया बुता के पिया क्या क्या किया...' फैंस के बीच खूब धमाल मचा चुका है। इस दौरान आम्रपाली दुबे ने निरहुआ को अपना अच्छा दोस्त बताया।

    आम्रपाली दुबे के इस बयान ने उन लोगों की बोलती बंद कर दी है जो कहते हैं कि दोनों सितारे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आम्रपाली दुबे और निरहुआ एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने पहली बार फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' में साथ काम किया था। जिसके बाद 'निरहुआ हिंदुस्तानी' और निरहुआ की जोड़ी ने हंगामा मचा दिया था। लोग आज भी निरहुआ और आम्रपाली दुबे को साथ देखना पसंद करते हैं। 

    Tags