आम्रपाली दुबे के पति ने किया उनकी नाक में दम! देखिए कैसे निकले उनके सइयां जी सेल्फिस

    भोजपुरी एक्ट्रेस सइयां जी सेल्फिश का नया गाना सइयां जी सेल्फिश रिलीज हो चुका है, जिसमें एक्ट्रेस कमाल की एक्टिंग करती हुई नजर आ रही हैं। 

    <p>आम्रपाली दुबे का नया गाना सइयां जी सेल्फिस</p>

    आम्रपाली दुबे का नया गाना सइयां जी सेल्फिस

    भोजपुरी की जब भी टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेसेस का जिक्र होता है तो आम्रपाली दुबे उस लिस्ट में हमेशा बनी रहती है। वो अपनी अदाओं और एक्टिंग की वजह से लोगों को खूब पसंद आती है। उनकी अदाओं और एक्सप्रेशन के लाखों दीवाने इस दुनिया में मौजूद है। जब भी उनका कोई वीडियो या फिर तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होती है तो वो जंगल में लगी आग की तरह फैल जाती है। आमप्राली दुबे का एक नया गाना सइयां जी सेल्फिश निकले हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस काफी कमाल की नजर आ रही हैं। उनकी अदाएं देखकर फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

    7 हेवन भोजपुरी के यूट्यूब चैनल की तरफ से आम्रपाली दुबे का गाना सइयां जी सेल्फिस निकले रिलीज किया गया है। इस गाने के अंदर एक्ट्रेस के पति का रोल एजाज अहमद निभाते हुए दिखाई दिए हैं। गाने में एक्ट्रेस उनसे नाराज दिखाई दे रही हैं। फैंस इस गाने को देखकर काफी खुश होने वाले हैं। गाने में आम्रपाली दुबे काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। सइयां जी सेल्फिश निकले गाने को भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपनी आवाज दी है। इसके अलावा आम्रपाली दुबे भी इस गाने में अपनी आवाज देती हुई दिखाई दी हैं। आप भी यहां देखिए आम्रपाली दुबे का वायरल होता हुआ नया गाना। 

    इस गाने को म्यूजिक देने का काम साजन मिश्रान ने किया है। इसके अलावा इस गाने के गीतकार श्याम देहाती है। डायरेक्शन अनंजय रघुराज ने किया है। इस गाने पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- शानदार गाना। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सुपरहिट गाना निरहुआ भाई। वहीं, तीसरे यूजर ने तारीफ करते हुए कमेंट में लिखा- मेरी पसंदीदा एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे। वैसे एक चीज तो इस गाने से कंफर्म हो चुकी है कि आम्रपाली दुबे को कोई सा भी एक्ट करने के लिए दे दो वो कर लेती है।

    Tags