Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: पैपराजी को दिए गए खाने देख भड़के यूजर्स, बोले- अंबानी होकर ऐसा काम

    इस वक्त जामनगर में राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी के फंक्शन्स को लेकर चर्चा तरफ धूम मची हुई है। ऐसे में इस इवेंट को कवर करने आए पैपराजी को अंबानी परिवार की तरफ से जो खाना मिला वो लोगों को अच्छा नहीं लगा। 

    Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: पैपराजी को दिए गए खाने देख भड़के यूजर्स, बोले- अंबानी होकर ऐसा काम

    इस वक्त मुकेश अंबानी की बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की चर्चा इस वक्त जोरों पर है। इस वक्त कपल के प्री वेडिंग फंक्शन काफी जोर-शोर से होते हुए दिखाई दे रहे हैं। जामनगर में प्री वेडिंग फंक्शन्स को लेकर सारी तैयारियां हो चुकी है। अंबानी परिवार हर एक चीज का खास ख्याल रखता हुआ दिखाई दे रहा है। प्री वेडिंग फंक्शन्स को कवर करने आए पैपराजी का ख्याल भी अंबानी परिवार भी खूब रखता है। उनके खाने-पीने का भी का इंतजाम करता हुआ दिखाई दिया है। 

    दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की तरफ से खाने से जुड़ा बॉक्स दिखाता हुआ नजर आ रहा है। खाने के बॉक्स में सोमसे, सेव, सैंडविच और ढोकला दिखाई दे रहा है। वहीं, एक सेब, पीने के लिए एक बोटल और दही भी पैपराजी को दिया गया है। आप भी यहां देखिए सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ खाने के बॉक्स से जुड़ा वीडियो।

    खाने के बॉक्स को देखकर भड़के यूजर्स

    इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- वैरी अनहेल्दी। अंबानी की तरफ से ज्यादा बेहतर की उम्मीद थी। बहुत निराशा हुई। दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा- ये नाश्ता है। इससे अच्छा तो हमारे घरों में मिलता है मेहमानों को। ये इंडिया का सबसे अमीर आदमी है सच में। तीसरे यूजर ने वीडियो पर लिखा- ये शादी थोड़ी बल्कि फेस्टिवल है। कमेंट्स देखकर ऐसा लगता है कि लोगों को अंबानी परिवार से दिया गया खाने का ये बॉक्स बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया भर की मशहूर हस्तियां अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन्स में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंची है। इस लिस्ट में सिंगर रिहाना, एक्टर शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे सेलेब्स शामिल है। 

    Tags