अनंत राधिका की शादी में चार चांद लगाने के लिए आधी रात में रिहर्सल करती दिखीं रिहाना, धड़ल्ले से वायरल हो रही है वीडियो

    सोशल मीडिया पर हॉलीवुड सिंगर रेहाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो जामनगर में रिहर्सल करती दिख रही हैं। 

    अनंत राधिका की शादी में चार चांद लगाने के लिए आधी रात में रिहर्सल करती दिखीं रिहाना, धड़ल्ले से वायरल हो रही है वीडियो

    मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का परिवार शादी से पहले की रस्में निभा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड और हॉलीवुड के सितारों ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में पहुंचना शुरू कर दिया है। बीते दिन जामनगर एयरपोर्ट पर सितारों का जमावड़ा लगा रहा। इन बड़ी हस्तियों की लिस्ट में एक नाम हॉलीवुड सिंगर रेहाना का नाम भी शामिल है। 

    बीती शाम रेहाना अपनी पूरी टीम के साथ जामनगर पहुंच गईं। यहां पर रेहाना की लंबी चौड़ी टीम ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। वहीं रेहाना का सामना देखकर तो लोगों की हालत ही खराब हो गई। जामनगर पहुंचते ही रेहाना काम पर जुट गई हैं। इस बात का सबूत रेहाना का एक वीडियो है। सोशल मीडिया पर रेहाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रेहाना आधी रात में अपनी टीम के साथ रिहर्सल करती वजर आ रही हैं। वायरल हो रहे वीडियो में रेहाना अपने फेमस गाने डायमंड को गाती दिख रही हैं। 

    रेहाना का ये वीडियो जामनगर के कुछ लोकल लोगों ने बनाया है। ये लोग रेहाना के गाने पर अपने घर में थिरकते नजर आए। अब रेहाना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो ने रेहाना के फैंस के दिलों की धड़कन को बढ़ा दिया है। लोग अब उस घड़ी का इंतजार कर रहे हैं जब रेहाना पूरे जोश के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी।

    रेहाना के अलावा और भी कई सितारे जामनगर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग, शाहरुख खान, सुहाना, आर्यन, गौरी, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रानी मुखर्जी, अयान मुखर्जी, जाह्नवी कपूर, ओरी, सलमान खान, जे ब्राउन और एडम ब्लैकस्टोन जैसे सितारों का नाम शामिल है। यही वजह है जो अंबानी परिवार ने शादी की हर रस्म को खास बनाने के काफी पुख्ता इंतजाम किए हैं।