मार्क जुकरबर्ग, रेहाना से लेकर शाहरुख खान तक, अनंत अंबानी राधिका की शादी में पहुंचीं ये हस्तियां

    मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए कई बड़े सितारे जामनगर जा पहुंचे हैं। 

    मार्क जुकरबर्ग, रेहाना से लेकर शाहरुख खान तक, अनंत अंबानी राधिका की शादी में पहुंचीं ये हस्तियां

    मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ शादी होने वाली है। जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का पूरा परिवार पहुंच चुका है। परिवार के लोगों ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्मों का आगाज भी कर दिया है। इसी बीच बॉलीवुड और हॉलीवुड के सितारे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्मों में शामिल होने के लिए पहुंचने लगे हैं। बीते दिन जामनगर एयरपोर्ट पर कई बड़े सितारों को देखा गया। हॉलीवुड की जानीमानी सिंगर रेहाना अपनी पूरी टीम के साथ जामनगर पहुंचीं। 

    यहां पर रेहाना का सामान देखकर लोगों की सांसें अटक गई। जिसके बाद मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी का भी जामनगर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौराम मार्क ने मीडिया के आगे देसी अंदाज में पोज दिए। रात होते होते शाहरुख खान भी अपने पूरे परिवार के साथ जामनगर पहुंच गए। शाहरुख खान, सुहाना, आर्यन और गौरी के साथ दिखे। 

    वहीं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी जामनगर एयरपोर्ट पर धमाकेदार एंट्री की। इस दौरान रणवीर सिंह एक अच्छे पति की तरह दीपिका पादुकोण को भीड़ से बचाते नजर आए। अब ये तो हर कोई जानता है कि दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली हैं। इसके अलावा रानी मुखर्जी, अयाजन मुखर्जी, जाह्नवी कपूर, ओरी, सलमान खान, जे ब्राउन और एडम ब्लैकस्टोन जैसे सितारे भी जामनगर के एयरपोर्ट पर नजर आए। 

    बता दें इस समय पुलिस ने जामनगर को छावनी बनाया हुआ है। अंबानी परिवार ने शादी की हर रस्म को खास बनाने के काफी पुख्ता इंतजाम किए हैं। माना जा रहा है कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और सैफ अली खान, माधुरी दीक्षित, करण जौहर, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, अजय देवगन और काजोल जैसे सितारे भी आने वाले हैं। यही वजह है जो शादी से पहले ही अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सुर्खियों में बने हुए हैं।