अनिल कपूर ने 'नो एंट्री 2' पर दिया ये अपडेट, आमिर खान का इसलिए लिया नाम

    अनिल कपूर हाल ही में फिल्म जुग जुग जियो में नजर आए हैं और आगे वो फिल्म नो एंट्री 2 में भी सलमान खान संग नजर आएंगे। उन्होंने फिल्म पर एक बड़ा अपडेट दिया है।

    अनिल कपूर ने 'नो एंट्री 2' पर दिया ये अपडेट, आमिर खान का इसलिए लिया नाम

    अनिल कपूर इन दिनों अपनी फिल्म जुग जुग जियो को लेकर खासा सुर्खियों में हैं। वो फिल्म में भीम सिंह का रोल कर रहे हैं। फिल्म में उनके अलावा वरुण धवन, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर लीड रोल मे हैं। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो अब कॉमेडी फिल्में करना ज्यादा पसंद करते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कंफर्म कर दिया कि फिल्म नो एंट्री 2 बनने जा रही है और उसमें सलमान खान होंगे। 

    अनिल कपूर ने पिंकविला से बात करते हुए कहा, ''मैंने अलग-अलग पीढ़ियों के कई कलाकारों के साथ कई कॉमेडी की है। मैं हमेशा ऐसी स्क्रिप्ट का इंतजार करता हूं जहां मैंने केमिस्ट्री बनाई हो।" अनिल ने कहा कि वो आमिर खान के साथ भी काम करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा, ''मैं नए कलाकारों के साथ भी काम करना चाहता हूं। मैं आमिर खान के साथ एक कॉमेडी फिल्म करना पसंद करूंगा, बजाय इसके कि मैं इस सीरियस स्पेस में कदम रखूं। यह सही दिलचस्प होगा।''

    नो एंट्री 2 के बारे में एक्टर ने कहा, ''लोग 'नो एंट्री 2' का इंतजार कर रहे हैं। यह शानदार होगा और मैं फ्रेंचाइजी में वापस आने के लिए उत्सुक हूं। अनीस (बज़्मी) और सलमान जल्द ही शूटिंग की टाइमलाइन तय करेंगे।''

    अनिल कपूर अपने बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अनिल कपूर करीब 65 साल के हैं और एकदम फिट एंड फाइन बने हुए हैं। वो जुग जुग जियों में उनकी एंट्री देखने लायक है। फिल्म में उन्होंने वरुण धवन के पापा का रोल किया है। इस रोल में वो काफी जच रहे हैं। फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफोर्म कर रही है। इसमें शादीशुदा कपल के रिश्तों की कहानी दिखाई गई है कि कैसे रिश्तों में दरार आ जाती है और वो कैसे ठीक होते हैं।

    Tags