नीतू कपूर-अनिल कपूर ने ऋषि कपूर के गाने पर किया जबरदस्त डांस, बाद में कहा 'माय नेम इज लखन'

    वहीं कुछ टीवी रियलिटी शोज़ में जा कर भी ऑडियंस से 'जुगजुग जियो' देखने की अपील कर रहे हैं। अब इस बीच एक मज़ेदार वीडियो समाने आया है। इस वीडियो में नीतू कपूर और अनिल कपूर को ऋषि कपूर के गाने 'एक मैं और एक तू' पर परफोर्म करते हुए देखा जा सकता है।

    नीतू कपूर-अनिल कपूर ने ऋषि कपूर के गाने पर किया जबरदस्त डांस, बाद में कहा 'माय नेम इज लखन'

    वरुण धवन, कियारा अडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'जुगजुग जियो' के प्रमोशन में बिजी हैं। इन एक्टर्स को कई शहरों में फिल्म प्रोमोट करते देखा जा सकता है। वहीं कुछ टीवी रियलिटी शोज़ में जा कर भी ऑडियंस से 'जुगजुग जियो' देखने की अपील कर रहे हैं। अब इस बीच एक मज़ेदार वीडियो समाने आया है। इस वीडियो में नीतू कपूर और अनिल कपूर को ऋषि कपूर के गाने 'एक मैं और एक तू' पर परफोर्म करते हुए देखा जा सकता है।

    ये वीडियो ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने शेयर किया है। वीडियो में 1975 में आई फिल्म 'खेल खेल के गाने पर नीतू और अनिल कपूर स्टेप मैच करते देखे जा सकते हैं। ओरिजिनली ये गाना ऋषि और नीतू कपूर पर फिल्माया गया है। दोनों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देख आप समझ सकते हैं कि फिल्म में भी यही नज़र आने वाला है। वहीं दूसरी तरफ अनिल अपनी फिल्म 'राम लखन' के गाने 'माय नेम इज लखन' पर 'धिनाधिन धा' करते नज़र आये। देखिये ये मज़ेदार वीडियो

    बता दें, फिल्म ‘जुग जुग जियो’ अलग अलग जनरेशन के दो कपल की कहानी है। फिल्म एक नार्थ इंडियन परिवार पर आधारित होगी। वरुण NRI के किरदार में होंगे। फिल्म की शूटिंग दिल्ली, मुंबई चंडीगढ़ जैसी जगहों पर की गई है। वहीं कुछ सीन्स विदेशी लोकेशन पर भी शूट हुए हैं। फिल्म शादी के असली मतलब, प्यार और परिवार पर आधारित है। दो जोड़े शादी में न रहकर एक दूसरे से तलाक लेना चाहते हैं। अंत में इनका तलाक हो पाता है या नहीं यही फिल्म की कहानी है। अब ये कहानी देखने के लिए 24 जून तक का इंतजार और करना है।

    Tags