प्रियंका चोपड़ा को बुरी तरह से इग्नोर करती दिखीं ऐनी हैथवे, वीडियो में देखिए देसी गर्ल के सामने कैसे इतराई एक्ट्रेस

    प्रियंका चोपड़ा को बुरी तरह से इग्नोर करती दिखीं ऐनी हैथवे, वीडियो में देखिए देसी गर्ल के सामने कैसे इतराई एक्ट्रेस

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बुलगारी इवेंट का हिस्सा बनती हुई दिखाई दी। इस दौरान वो रेड कलर का खूबसूरत आउटफिट पहने हुए काफी कमाल की नजर आईं।

    प्रियंका चोपड़ा को बुरी तरह से इग्नोर करती दिखीं ऐनी हैथवे, वीडियो में देखिए देसी गर्ल के सामने कैसे इतराई एक्ट्रेस

    एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग के अलावा फैंस के बीच किसी न किसी वजह के चलते छाई रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा को आए दिन किसी न किसी बड़े इवेंट में पार्ट लेते हुए देखा जा सकता है। हाल ही में भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बुलगारी इवेंट का हिस्सा बनती हुई दिखाई दी। इस दौरान वो रेड कलर का खूबसूरत आउटफिट पहने हुए काफी कमाल की नजर आईं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का इसी इवेंट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐनी हैथवे पूरी तरह से इग्नोर करती हुई दिखाई दी है। लोग इस बात पर रिएक्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसकी शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा और जैंडेया एक जगह खड़े होते हैं। तभी वहां पर एक्ट्रेस ऐनी हैथवे की एंट्री होती है। इस दौरान ऐनी हैथवे जैंडेया से बेहद ही खुलकर मिलती है। वो उनके साथ हंसी-मजाक भी करती है। लेकिन प्रियंका पर जब उनकी नजर पड़ती है तो वो एक्ट्रेस को इग्नोर कर देती है। वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि प्रियंका भी ऐनी के इस बर्ताव की वजह से अजीब सा महसूस करती है। आप भी यहां देखिए प्रियंका चोपड़ा और ऐेनी हैथवे से जुड़ा वीडियो यहां। 

    इस वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हो सकता है की ऐनी और प्रियंका पहले ही मिल चुके हो। वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- ऐनी ऐसे बर्ताव कर रही है जैसे कि वो निक जोनस की एक्स हो। इसके अलावा तीसरे यूजर ने लिखा- प्रियंका चोपड़ा उससे कई ज्यादा अच्छी लग रही है इसीलिए जल रही है। वैसे प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वो फैंस के बीच हमेशा से ही बनी रहती है।