अन्नू कपूर सीने में दर्द के चलते दिल्ली के अस्पताल में हुए भर्ती, अब ऐसी है हालत

    अन्नू कपूर पिछले 24 घंटों से ज्यादा अस्पताल में भर्ती हैं, डॉक्टर्स ने जारी किया हेल्थ अपडेट

    अन्नू कपूर सीने में दर्द के चलते दिल्ली के अस्पताल में हुए भर्ती, अब ऐसी है हालत

    बॉलीवुड के मझे हुए कलाकार अन्नू कपूर की तबियत बिगड़ गई है और वो इस वक्त दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सीने में दर्द के चलते गुरुवार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉ. अजय (चेयरमैन बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) ने बताया कि कपूर को सीने में दिक्कत हुई थी और उनका इलाज कार्डियोलॉजी डॉ. सुशांत वत्तल ने किया है। फिलहाल अस्पताल की तरफ से बताया गया है कि अन्नू कपूर की हालत स्थिर है और वो रिकवर कर रहे हैं। आजतक से बात करते हुए अन्नू कपूर के मैनेजर ने बताया कि उन्हें चेस्ट कंजेशन हुआ था और अभी ऑबजर्वेशन में रखा गया है। अन्नू कपूर के लिए लोग उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

    अन्नू कपूर कपूर ने वैसे तो अपने करियकर की शुरुआत 1979 में फिल्म 'मंदी' से की थी लेकिन आज की तारीख में भी उनकी एक्टिंग के लाखो फैन है। आज के जमाने के हिसाब से भी वो ढल जाते हैं। उनके विक्की कौशल में किए गए डॉक्टर के रोल को कौन भूल सकता है। उन्होंने वेब सीरीज में भी काम किया है। अन्नू कपूर ने थिएटर्स में भी काफी काम किया है। जब एक्टर ने 22 साल की उम्र में 70 साल के बुजुर्ग का रोल करके सबको चौंका दिया था तो हर कोई हैरान था। उस समय पॉपुलर डायरेक्टर श्याम बेनेगल ने भी अन्नू कपूर की जमकर तारीफ की थी।

    अन्नू कपूर दूरदर्शन में अंताक्षरी के लिए पॉपुलर थे तो वहीं उनका रेडियो पर शो सुहाना सफर विद अन्नू कपूर भी काफी सुना जाता रहा है। अन्नू कपूर अपने करियर में एक्टर, सिंगर, डायरेक्टर, रोडियो जॉकी और टीवी प्रेजेंटर रहे हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अन्नू कपूर ने 40 साल से ज्यादा गुजार लिए हैं और उन्हें दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स, एक फिल्मफेयर अवॉर्ड और दो इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स समेत कई और पुरुस्कारों से नवाजा गया है। 

    Tags