अनुराग कश्यप फिल्म 'दोबारा' को ट्रोल करने वालों पर भड़के, कहा 'जितना झूठ बोलना है बोलो'

    फिल्म दोबारा शुक्रवार के दिन रिलीज हुई थी। इस वीकेंड फिल्म को फायदा भी हुआ, लेकिन जो फिल्म के आकंड़ों को लेकर झूठ बोल रहे है उन पर अनुराग कश्यप बरसते हुए दिखाई दिए हैं।

    अनुराग कश्यप फिल्म 'दोबारा' को ट्रोल करने वालों पर भड़के, कहा 'जितना झूठ बोलना है बोलो'

    एक्ट्रेस तापसी पन्नू और डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म दोबारा शुक्रवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 72 लाख रुपए कमाएं। वहीं, दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 1.02 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म को वीकेंड का पूरा फायदा मिला। फिल्म ने तीसरे दिन कुल 2.94 करोड़ की कमाई हासिल की है। लेकिन एक मीडिया वेबसाइट की तरफ से जब फिल्म दोबारा के बजट और कमाई पर सवाल उठाया गया तो वो चीज अनुराग कश्यप को पसंद नहीं आई। उन्होंने जमकर उनकी क्लास लगा दी। 

    दरअसल एक मीडिया वेबसाइट की तरफ से ये न्यूज पब्लिश की गई कि फिल्म का बजट 50 करोड़ है। लेकिन वो 2 करोड़ कमाने में भी फेल हो रही है। इस खबरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया। इस खबर का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए अनुराग कश्यप ने उनकी जमकर क्लास लगा दी। उन्होंने अपनी स्टोरी पर लिखा- इनको कहते हैं निहित चू***। दोबारा का कोस्ट जितना कम है। वो पहले से ही कवर्ड है उल्लू के****। जितना चाहे झूठ बोल लो आपने आप से और दूसरो से तुम कल रहो या फिर ना रहो। मैं कहीं नहीं जा रहा**** इंडिया।

    फिल्म को लेकर एकता कपूर ने शेयर किया था पोस्ट

    वहीं, इससे पहले फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने कोमल नहाटा का पोस्ट अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। ट्रेड एनालिस्ट ने अपने रिव्यू में फिल्म को बेस्ट और अलग बताया था। उन्होंने लिखा था- ‘एकता कपूर और अनुराग कश्यप की 'दोबारा' दिलचस्प, दिलचस्प, आकर्षक और पहले हिंदी फिल्म स्क्रीन पर आपने जो देखा है उससे बिल्कुल अलग है।‘ एकता कपूर ने पोस्ट शेयर करते हुए शुक्रिया कहा था।

    फिल्म की बात करें तो ‘दोबारा’ एक नए जमाने की थ्रिलर है। इस फिल्म में तापसी को अलग ही किरदार में देखा जायेगा। वैसे ये तीसरी बार है जब अनुराग कश्यप और तापसी साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ‘मनमर्जियां’, ‘सांड की आंख’ जैसी फिल्में बना चुके हैं। इसके अलावा इस फिल्म में तापसी अपनी फिल्म ‘थप्पड़’ के को-स्टार पावेल गुलाटी के साथ भी एक बार फिर काम करती दिखाई दी हैं। 

    Tags