क्या अनुष्का शर्मा ने ग्लेन मैक्सवेल की शादी के लिए फाफ डु प्लेसिस की पत्नी को दी अपनी हरी साड़ी? फैन्स को लगता है ऐसा...

    ग्लेन मैक्सवेल की शादी में साउथ अफ्रीकन खिलाड़ी फाफ डू प्लेसिस की पत्नी ने जो हरी साड़ी पहनी थी, फैन्स का मानना है कि वो अनुष्का शर्मा की थी...

    क्या अनुष्का शर्मा ने ग्लेन मैक्सवेल की शादी के लिए फाफ डु प्लेसिस की पत्नी को दी अपनी हरी साड़ी? फैन्स को लगता है ऐसा...

    बॉलीवुड एक्टर अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली, हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल टीम के ग्लेन मैक्सवेल की शादी में साथ नज़र आए थे। ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय मूल की विनी रमन से मार्च अंत में, भारतीय परम्पराओं से शादी की। 

    विनी मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में बेस्ड भारतीय फार्मासिस्ट हैं और वहां पर कपल पहले ही शादी कर चुका था, लेकिन चेन्नई में फिर से इन्होने भारतीय परम्परा से शादी की। इस शादी में ग्लेन मैक्सवेल की आईपीएल टीम के सभी साथी भी शामिल हुए थे जिसमें विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का और फाफ डू प्लेसिस भी अपनी पत्नी इमारी के साथ थे। 

    अब इन्टरनेट पर इन क्रिकेटर्स के फैन्स ने एक नया तुर्रा खींच निकाला है। दरअसल, फाफ डू प्लेसिस ने जहां इस शादी के फंक्शन के लिए एक लाल कलर का कुर्ता पहना है। फाफ की पत्नी इमारी ने ग्लेन की शादी में एक खूबसूरत हरी साड़ी पहनी है। इमारी ने इस साड़ी में फाफ के साथ कई फ़ोटोज़ शेयर किए। इनमें से एक में वो जहां अपना पल्लू दिखा रही थीं, वहीं एक में दोनों का क्लोज़अप भी था। 

    अब फैन्स ने अनुष्का की एक फोटो खोज निकाली है जिसमें उन्होंने सेम साड़ी पहनी है। जहां लोग इमारी की तारीफ़ कर रहे हैं, वहीं उनकी पोस्ट पर इस फैक्ट का ज़िक्र भी कर रहे हैं कि ये उनकी साड़ी और अनुष्का की साड़ी सेम है। अनुष्का ने बिल्कुल ऐसी ही हरी चंदेरी साड़ी स्मिता पाटिल अवार्ड्स की सेरेमनी में पहनी थी। इमारी के पोस्ट पर जहां एक फैन ने लिखा, “आप को ये साड़ी कहां से मिली, ये तो अनुष्का की है।” 

    वहीं एक दूसरे यूज़र ने लिखा, “वेट, ये अनुष्का की साड़ी नहीं है?” ग्लेन की इस शादी पर अनुष्का ने खुद एक पिंक सूट पहना था जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया। इस शादी से विराट कोहली का डांस करते हुए वीडियो बहुत वायरल हुआ था जिसमें वो ‘पुष्पा’ फिल्म के गाने ‘ऊ अंटावा’ पर डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं।

    Tags