अनुष्का शर्मा 2022 में 2 बड़ी फिल्मों से करेंगी वापसी; इंडिया की सबसे बड़ी डिजिटल फिल्म में करेंगी OTT डेब्यू!

    अनुष्का शर्मा आखिरी बार 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में शाहरुख़ खान और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन पर नज़र आई थीं। विराट कोहली और अनुष्का 11 जनवरी 2021 में बेटी वामिका के पेरेंट्स बने थे। उसके बाद से ही दर्शक अनुष्का के कमबैक को लेकर किसी ठोस अनाउन्समेंट का इंतज़ार कर रहे हैं...

    <p>2022 में इन प्रोजेक्ट्स के साथ कमबैक करेंगी अनुष्का शर्मा&nbsp;</p>

    2022 में इन प्रोजेक्ट्स के साथ कमबैक करेंगी अनुष्का शर्मा&nbsp;

    बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज़ में गिनी जाने वालीं अनुष्का शर्मा अच्छे-खासे टाइम से, स्क्रीन पर नहीं नज़र आईं हैं। 2018 में आखिरी बार आनंद एल राय की फिल्म ‘जीरो’ में नज़र आईं अनुष्का, 2021 में मां बनीं और उन्होंने पति विराट कोहली के साथ बेटी वामिका का अपने जीवन में स्वागत किया। 

    इसके बाद से ही फैन्स इंतज़ार कर रहे थे कि अनुष्का अब तो फिल्मों में अपनी वापसी को लेकर कुछ खबर देंगी। लेकिन हुआ उलटा और खबर आई कि अपने प्रोडक्शन में बन रही, महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक भी उन्होंने छोड़ दी है और अब इस फिल्म में तृप्ति डिमरी होंगी। लेकिन अब अनुष्का की वापसी को लेकर कुछ भरोसे मंद खबर आ रही है।

    2022 में 3 प्रोजेक्ट्स से वापसी करेंगी अनुष्का

    बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का नए साल में यानी 2022 में 3 नए प्रोजेक्ट्स के साथ अपना कमबैक करने जा रही हैं। इन प्रोजेक्ट्स की अनाउंसमेंट अगले जनवरी से सुनने में आ सकती हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि इनमें से 2 प्रोजेक्ट तो, बड़ी स्क्रीन के लिए मसाला एंटरटेनर फ़िल्में होंगी; जबकि एक फिल्म एक धमाकेदार OTT प्रोजेक्ट होगा।

    ग्रैंड होगा अनुष्का का OTT डेब्यू

    रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का का ये डिजिटल डेब्यू प्रोजेक्ट एक धमाकेदार बजट पर बनाया जाएगा और इसका स्केल जिस तरह का है, उसे देखते हुए इसे आराम से, इंडिया में प्रोड्यूस हुई सबसे बड़ी डिजिटल फिल्म कहा जा सकता है!

    अनोखे और डिफरेंट फिल्मों में आएंगी नज़र

    सूत्र ने बताया कि अनुष्का आगे जो फ़िल्में कर रही हैं उनका आईडिया बहुत डिफरेंट होगा और इनसे समाज में टैबू मुद्दों पर बात भी शुरू होगी। अनुष्का अब ऐसी फ़िल्में करना चाहती हैं जो एंटरटेनिंग तो हो हीं, लेकिन साथ ही उनका कंटेंट भी भीड़ से अलग हो।

    Tags