अरबाज खान करने जा रहे हैं जॉर्जिया एंड्रियानी संग शादी? गर्लफ्रेंड ने दिया ये जवाब

    अरबाज खान और उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी अकसर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन क्या दोनों शादी करेंगे या नहीं, इसका जॉर्जिया एंड्रियानी ने खुलकर जवाब दिया है।

    अरबाज खान करने जा रहे हैं जॉर्जिया एंड्रियानी संग शादी? गर्लफ्रेंड ने दिया ये जवाब

    अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी काफी समय से एक दूसरे संग रिलेशनशिप मे हैं। यहां तक कि दोनों की शादी की बात भी बीच बीच में उठती रहती है। दोनों के बीच उम्र का काफी फर्क है जिसे लेकर अरबाज को ट्रोल भी किया जा चुका है। आखिरकार शादी की बार अरबाज की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी ने बात की है। उन्होंने कहा है कि अभी शादी की कोई प्लानिंग नहीं है। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए मॉडल और एक्ट्रेस जॉर्जिया ने कहा, ''जैसा मैंने कहा हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। लेकिन शादी या शादी में आना, सच कहूं तो, यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में हम नहीं सोच रहे हैं।''

    उन्होंने आगे अपने रिश्ते के बारे में कहा, ''लॉकडाउन ने हमें सोचने पर मजबूर कर दिया है। वास्तव में, इसने लोगों को या तो करीब ला दिया है या अलग कर दिया है।'' तो फिलहाल तो इनके फैंस को खुशखबरी का इंतजार करना होगा कि दोनों कब शादी करेंगे। वैसे मलाइका अभी अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप मे हैं लेकिन उन्होंने अभी शादी नहीं की है।

    बता दें कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने 1998 में शादी की थी और करीब 19 साल बाद 2017 में डिवोर्स के लिए फाइल किया था और अलग हो गए थे। वैसे दोनों के बीच एक आम सा रिश्ता है। दोनों अपने बेटे के लिए एक साथ एयरपोर्ट पर नजर आते हैं। हाल ही में अरबाज ने अपनी अगली फिल्म पटना शुक्ला की शूटिंग की जानकारी दी थी। इस पर मलाइका अरोड़ा ने उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। मलाइका कई बार अपने डिवोर्स के बारे में भी बात कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि वो ये उनके लिए सबसे मुश्किल दौर में से एक था। वो बहुत मुश्किल से उस फेज से बाहर निकलीं हैं।

    Tags