नोरा फतेही पर आया शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन का दिल, दुबई में साथ में मनाया न्यू ईयर?

    आर्यन और नोरा की न्यू ईयर तस्वीर आई सामने ..

    Aryan Khan Nora Fatehi

    Aryan Khan Nora Fatehi

    शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान अक्सर खबरों में बने रहते हैं। स्टार किड ने अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है लेकिन इनके होने के चर्चे हर पार्टी, इवेंट में होते हैं। लेकिन इन दिनों आर्यन अपनी लव लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। आर्यन का नाम एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ जुड़ रहा है। पिछले दिनों इनकी एक तस्वीर सामने आई थी तभी से अफेयर की खबरें ज़ोरों से हैं। वहीँ अब ऐसी भी खबर है कि दोनों ने दुबई में साथ में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है। इसका सबूत दोनों की एक ही लड़की के साथ वो तस्वीर है जिसमें उस लड़की ने एक ही ड्रेस पहनी हुई है।

    आर्यन खान और नोरा ने दुबई में साथ में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया है इसकी जानकारी एक रेडिफ यूजर ने दी है। यूजर ने दो तस्वीरें शेयर की है जिसमें आर्यन एक लड़की के साथ पोज़ देते नज़र आ रहे हैं। अगली फोटो में नोरा भी उसकी लड़की के साथ नज़र आ रही हैं। एक ही लड़की के साथ दोनों की अलग फोटो ये बता रही है कि आर्यन और नोरा ने साथ में न्यू ईयर सेलेब्रेट किया है। हालांकि, दोनों साथ में स्पॉट नहीं हुए।

    Nora Fatehi post

    ऐसी भी खबरें हैं कि आर्यन खान से अफेयर की वजह से नोरा करण जौहर के ग्रुप का भी हिस्सा बन गई हैं। उन्हें एकाध मौके पर करण की पार्टी में देखा गया है। अब आर्यन और नोरा सच में डेट कर रहे हैं या ये सिर्फ अफवाह है इसका खुलासा जल्द होने की खबर है।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो आर्यन खान एक वेब स्टोरी की कहानी लिख रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने स्क्रिप्ट के पहले पेज की तस्वीर भी शेयर की थी। येसीरीज किस बारे में हैं फ़िलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं। फैंस आर्यन को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।

    Tags